भोरंज के गांव खुथड़ीं में आयोजित किया गया नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम….नशा विरोधी अभियान में सभी दें सक्रिय योगदान : एसडीएम

by
एएम नाथ।  भोरंज 18 फरवरी। नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी और उपमंडलीय नशा निवारण समिति ने बुधवार को ग्राम पंचायत भौंखर के गांव खुथड़ीं में विभिन्न विभागों के सहयोग से एक जागरुकता कार्यक्रम ‘संकल्प’ आयोजित किया, जिसमें एसडीएम एवं उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी एवं उपमंडलीय नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि नशे की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा तथा नशा विरोधी अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। विशेषकर, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सभी लोग अलर्ट रहें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर तुरंत सूचना दें। एसडीएम ने कहा कि अगर हमारा परिवार और बच्चे नशे से दूर हैं तो भी इस अभियान में सक्रिय योगदान दें, क्योंकि यह बुराई हमारे आस-पड़ोस और घर तक भी पहुंच सकती है।
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी नशे की समस्या तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जय बाबा कमलाहिया संस्था के लोक कलाकारों, आंगनवाड़ी एवं आशा वर्करों और हाई स्कूल खुथड़ीं के विद्यार्थियों ने गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी और मटका फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार, संतोषी माता मंदिर कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह, ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष विनोद कुमार, स्थानीय हाई स्कूल की मुख्यध्यापक संगीता कुमारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह के ओम प्रकाश, जय बाबा कमलाहिया संस्था के पदाधिकारी एमके भारद्वाज और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का भूरि सिंह संग्रहालय में होगा आयोजन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल करेंगे समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि-साहित्यकार लेंगे हिस्सा एएम नाथ। चंबा। : पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 11 जुलाई को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने गाहर स्कूल में 4 कमरों के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास

एएम नाथ। बिलासपुर ; प्रदेश सरकार में टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा, मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को गाहर पंचायत के अंतर्गत हाई स्कूल गाहर में लगभग 43...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फोन ने उगले कितने राज- 200 बम, 26/11 जैसा हमला, 3 शहर… 26 जनवरी को थी लाल किला…पर धमाके की रची गई थी साजिश ?

नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार, 10 नवंबर की शाम हुए बम धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस की जांच में सामने आया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में सुनीता कुमारी के पक्ष में दिखी जबरदस्त लहर :पहले चरण में मिला भारी जनसमर्थन

एएम नाथ। पांगी/भरमौर :  विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी के अंतर्गत जिला परिषद चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुनीता कुमारी के पक्ष में जमकर मतदान होने का दावा किया जा रहा है। पहले...
Translate »
error: Content is protected !!