मुख्यमंत्री ने तारा देवी मंदिर में शीश नवाया प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी विधायक कमलेश ठाकुर के साथ शिमला के शोघी स्थित तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा नए धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाओं में सुधार पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन विरासत और आधुनिक विकास के बीच एक महत्त्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु प्रदेश के शक्तिपीठों में आध्यात्मिक शांति की खोज में आते हैं, जिससे स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान राज्य ने तीन बड़ी चुनौतियों का सामना किया, जिनमें प्राकृतिक आपदा सबसे बड़ी रही। इसके अतिरिक्त, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियां हमारे समक्ष रहीं। उन्होंने कहा कि दैवीय शक्ति के आशीर्वाद से और प्रदेशवासियों के सहयोग से सरकार ने इन सभी चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार किया है।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी और अनुराधा राणा, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर तथा ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव पर्यवेक्षक ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से की बैठक

देहर्रा / तलवाड़ा : राकेश शर्मा । विधानसभा उपचुनाव को लेकर देहरा के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक इज़राइल वात्रे इंटी (आईएएस) ने आज सोमवार को चुनावी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक पार्टियों के...
हिमाचल प्रदेश

सत्ती करेंगे जिला स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम में ‘संबल’ व नव ‘जीवन’ योजना का शुभारंभ

8 मार्च को राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द में आयोजित किया जाएगा समारोह ऊना – 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द में प्रातः 10 बजे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांवटा साहिब की तारावती ने हल्दी की प्राकृतिक खेती से बढ़ाई अपनी आय : प्रदेश के किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ कर रही प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश की अधिकांश जनसंख्या खेती बाड़ी पर निर्भर करती है, जिसके मद्देनज़र प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को लाभान्वित करने के...
Translate »
error: Content is protected !!