राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए सुनिश्चित — DC अपूर्व देवगन

by

चंबा, 17 नवंबर
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं ।
यह निर्देश आज उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 पर प्राप्त हुई राजस्व संबंधी शिकायतों का शीघ्र निपटारा तय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।
विभिन्न राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की बारीकियों से निगरानी करने उपरान्त सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि में निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी उप मंडलों के एसडीएम को लोगों की समस्याओं के समाधान में विशेष प्राथमिकता रखने को भी कहा।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में निशानदेही मामलों, तकसीम कब्जा नाजायज, इन्तकाल, जमाबन्दी नवीनीकरण, राजस्व भवनों के निर्माण एवं मुरम्मत कार्यो, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत वकाया विभिन्न घटकों, स्वामित्व योजना, कृषि गणना, वसूली, पुस्तकालय निर्माण, खनन आदि समस्त मामलों की भी समीक्षा की।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, जिला राजस्व अधिकारी जगदीश, सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, भरमौर कुलबीर सिंह राणा, तीसा जोगिंदर कुमार, सलूणी नवीन कुमार, डलहौज़ी अनिल भारद्वाज, सभी तहसीलदार , नायब तहसीलदार जबकि उपमण्डल पांगी से सम्बन्धित राजस्व अधिकारी वर्चुअली मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांके लगा : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहले से हालत स्थिर, अस्पताल से छुट्टी

कालीघाट :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वास्थ्य से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चोटिल ममता बनर्जी की पहले से हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी...
हिमाचल प्रदेश

वन विभाग द्वारा जब्त लकड़ी की जाएगी सार्वजनिक नीलामी

एएम नाथ। चंबा :  वन विभाग द्वारा जब्त की गई लकड़ी की सार्वजनिक नीलामी 7, 8 एवं 9 जुलाई, 2026 को आयोजित होगी। विभाग के अनुसार 7 जुलाई को वन विश्राम गृह सिल्ला, 8...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ये मौतें नहीं, कत्ल है …हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : सीएम मान ….पीड़ित परिवारों को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान

मजीठा :  पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत हो गई। यह पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है। मुख्यमंत्री भगवत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 4,967 लाभार्थियों को बांटी 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति दान करने वाले डॉ. राजेन्द्र कंवर सम्मानित एएम नाथ। हमीरपुर, 15 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!