मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तन को लेकर बैठक आयोजित : अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चंबा, 19 सितंबर :   अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में ज़िला के मतदान  केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदान केंद्रों, क्षतिग्रस्त मतदान केंद्र भवनों,  मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत अनुचित मतदान केंद्रों को बदलने के प्रस्ताव से संबंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र  चुराह, भरमौर तथा चंबा से कोई भी नया प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ।
बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र  ड़लहौजी से तीन मोहालों के प्रस्ताव  को मतदाताओं की सुविधा के लिए नजदीकी मतदान केंद्र में शामिल करने तथा तीन प्रस्ताव मतदान भवन परिवर्तन के स्वीकार किए गए।
भटियात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के दौढ़ मोहाल के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए दूरी को कम करने के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला दौढ़ में नया मतदान केंद्र प्रस्तावित कर भारतीय निर्वाचन आयोग से मंजूरी के लिए स्वीकार किया गया।  इसके अतिरिक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए राजकीय  स्नातकोत्तर महाविद्यालय  चुवाड़ी में संचालित तीन मतदान  केंद्रों  से दो मतदान केंद्रों का पुनर्गठन करके जरेई मोहाल को 54-चुवाड़ी-1 से 53 चुवाड़ी-2 में शामिल किया गया। साथ ही कुठेड़ मोहाल के मतदान केंद्र का नाम परिवर्तन कर 54-चुवाड़ी-3 की जगह 54-कुठेड़ को मतदान केंद्र भवन राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़ प्रस्तावित किया गया ।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में गोवर्धन आहूजा तथा संजीव गुप्ता ने भाग लिया। तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा, नायब तहसीलदार संजय  शांडिल , अरविंद सिंह मिन्हास सहित निर्वाचन कार्यालय से राजेश कुमार, बिट्टू राम व प्रवीण कुमार बैठक में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा राष्ट्र की शक्ति, सही दिशा देना सामूहिक जिम्मेदारी : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

डीपीएस शिमला में आईआईएमयू यूथ कनेक्ट सीरीज के तहत विद्यार्थियों से संवाद; शिक्षा के साथ संस्कार, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता पर दिया जोर एएम नाथ। शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

188 साल बाद हुआ शांत महायज्ञ का आयोजन : शिक्षा मंत्री ने थुंदल में आयोजित शांत महायज्ञ में की शिरकत

शिमला, 01 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के थुंदल में आयोजित ठौड़ माता थुंदल नास शांत महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ठौड़ माता थुंदल नास शांत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख सम्मान निधि योजना के लिए 44,924 महिलाओं के आवेदन मंजूर, मंत्री ने दी लिखित जानकारी

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ एक अपात्र महिला मिली है। इस महिला से 4500 रुपये की राशि वापस ली गई है।...
हिमाचल प्रदेश

विधायक चैतन्य शर्मा की नाराजगी : बैठकों में न आने वाले अधिकारियों की सीधे शिकायत उच्च अधिकारियों से करने को कहा

गगरेट : पंचायत समिति की बैठकों को लेकर लापरवाह रवैया दिखाने वाले अधिकारियों के प्रति विधायक चैतन्य शर्मा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से ऐसे अधिकारियों की सीधे शिकायत उच्च...
Translate »
error: Content is protected !!