सुख सम्मान निधि योजना के लिए 44,924 महिलाओं के आवेदन मंजूर, मंत्री ने दी लिखित जानकारी

by
एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ एक अपात्र महिला मिली है। इस महिला से 4500 रुपये की राशि वापस ली गई है। विधानसभा सदन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने लिखित में यह जानकारी दी।
कहा कि इस महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत विधवा पेंशन मिल रही है। भाजपा विधायक सुखराम चौधरी, विनोद कुमार, जीतराम कटवाल, विपिन सिंह परमार और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से यह सवाल पूछा गया था। शांडिल ने बताया कि योजना के तहत 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को सुख सम्मान निधि देने का फैसला लिया गया है। जनवरी से नवंबर 2024 तक योजना के तहत कुल 808045 महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए। 44924 पात्र महिलाओं को सुख सम्मान निधि के तहत 1500-1500 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में महिलाओं की संख्या 33,82,729 है।
जिला आवेदन स्वीकृत मामले
बिलासपुर 48436 3254
चंबा 61644 1353
किन्नौर 7705 309
लाहौल-स्पीति 461 1171
कांगड़ा 172710 15670
हमीरपुर 50183 3452
सिरमौर 76673 4128a
सोलन 51435 591
ऊना 80679 7280
मंडी 119775 3187
शिमला 84728 3078
कुल 808045 44924
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व विभाग से संबंधित लंबित मामलों को न्यूनतम समय में निपटाएं अधिकारी – DC जतिन लाल

ऊना, 14 फरवरी – जिला ऊना में राजस्व विभाग से संबंधित मामलों को सभी अधिकारी न्यूनतम समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि आम व्यक्ति के समय व धन की बचत हो सके।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ रेड्डी फाउंडेशन ने शेरला स्कूल को उपलब्ध करवाई तीन लाख की शिक्षण सामग्री

पट्टा मेहलोग, 18 फरवरी : पट्टा मेहलोग शिक्षा खंड के तहत प्राथमिक स्कूल शेरला को सरकार की ओर से कोई आर्थिक मद्द न मिलने के बाद डॉ. रेड्डी फाउंडेशन आगे आई है। संस्था ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी के मौत के मामले की सीबीआई जांच हो : जयराम ठाकुर

प्रदेश के कोने-कोने में नशा फैल रहा है और सरकार झूठे आंकड़े गढ़ रही हिमाचल की गाड़ियों पर हमले दुःखद, सरकार दे ध्यान एएम नाथ। शिमला : विधानसभा सत्र में संबोधन के बाद मीडिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्मारक विवाद में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री : अटल जी का संस्कार होना होता तो- यहां पर राजनीति हो रही

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके स्मारक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।  कांग्रेस की मांग ही जहां अंतिम संस्कार हो वहीं पर स्मारक बने। गृह मंत्रालय ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!