सीएम सुक्खू, डिप्टी सीएम, विक्रमादित्य सिंह ने लगाई दिल्ली दौड़….हिमाचल में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का मामला

by
एएम नाथ। शिमला : :  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकरिणी की लिस्ट तैयार है और जल्द ही नामों का ऐलान कर दिया जाएगा. प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह दावा किया है. इससे पहले, दिल्ली में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अलग अलग हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की है।  इनकी तस्वीरें सामने आने के बाद से क्यास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस में कुछ ना कुछ सियासी खिचड़ी पक रही है।
गुरुवार को शिमला में प्रतिभा सिंह ने मीडिया से बातचीत की और एक बार फिर से उनका दर्द छलका. हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बड़ा बयान दिया और कहा कि नई कार्यकारिणी की लिस्ट तैयार है और इस पर हाईकमान की मुहर का इंतजार है. प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में एक महिला को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की है और साथ ही उम्मीद जताई कि रेखा गुप्ता जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी. प्रतिभा सिंह ने शीला दीक्षित के कार्यकाल को भी याद किया. इतना ही नहीं सुक्खू सरकार में निगम-बोर्डों में कर्मठ कार्यकर्ताओं को जगह न मिलने का दर्द भी झलका है और कहा कि वह सीएम से सरकार में संगठन के लोगों को एडजेस्ट करने की मांग करेंगी।
शिमला में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस ब्रीफिंग में प्रतिभा सिंह ने कहा पूर्व प्रभारी राजीव शुक्ला की सराहना. प्रतिभा सिंह ने नई प्रभारी रजनी पाटिल की नियुक्ति पर खुशी जताई और कहा कि शिवरात्रि के बाद उनसे मुलाकात करने जाएंगी. प्रतिभा सिंह ने कहा कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा. साथ ही पंचायत चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारियां करने की बात कही।
तीन महीने से नहीं हुए चुनाव
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन और कार्यकारिणी के चुनाव तीन महीने से नहीं हुए हैं. संगठन को हाईकमान ने भंग कर दिया था. इस दौरान कांग्रेस के दो मंत्रियों चंद्र कुमार और धनी राम शांडिल ने भी सवाल उठाए थे. चंद्र कुमार ने तो यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस को लकवा मार गया है. धनी राम शांडिल ने भी उन्हीं के सुर में सुर मिलाए थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भरे जाएंगे ट्रेनी(मशीन) के 100 पद : अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स

ऊना, 1 मई – मैसर्ज़ अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स(वर्धमान टैक्सटाईल गु्रप कम्पनी) औद्योगिक क्षेत्र मलेरकोटला पंजाब द्वारा 3 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*समर्थ के तहत आपदा न्यूनीकरण अभियान का किया शुभारंभ : घर-घर तक पहुंचेगा सुरक्षित भवन निर्माण का संदेश: एडीएम*

*सीनियर सेकेंडरी स्कूल मटौर में प्रदर्शनी का भी किया आयोजन, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित भवन निर्माण का दिया संदेश* एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अक्तूबर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा शहर को मिलेगी बहुप्रतीक्षित मल्टी-स्टोरी पार्किंग की सौगात : विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा : विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि चम्बा शहर में बहुप्रतीक्षित बहुमंजिला पार्किंग भवन के निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचक नामावली सत्यापन कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें अधिकारी – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 8 अगस्त – जिला में निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम 21 जुलाई शुरू किया...
Translate »
error: Content is protected !!