मतदान जागरूकता को मिनी सचिवालय से एसडीएम ने जागरूकता रैली को किया रवाना

by
जोगिन्दर नगर, 04 मई :   1 जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मिनी सचिवालय परिसर से सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। जोगिन्दर नगर के झलवान स्थित गुरुकुल स्कूल के बच्चों द्वारा यह जागरूकता रैली निकाली गई।
इस मौके पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से आगामी 1 जून को मतदान में बढ़ चढक़र भाग लेने का आहवान किया। साथ ही कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी से न केवल जोगिन्दर नगर विस निर्वाचन क्षेत्र का मत प्रतिशत बढ़ेगा बल्कि हमारा लोकतंत्र भी सुदृढ़ होगा।
उन्होंने मतदान जागरूकता को लेकर गुरूकूल स्कूल के प्रयासों को सराहा तथा उम्मीद जताई की इस जागरूकता रैली के माध्यम से मतदान जागरूकता का संदेश प्रत्येक मतदाता तक पहुंचेगा। उन्होंने स्कूली बच्चों से मतदान को लेकर परिवार व समाज के दूसरे लोगों को भी जागरूक करने पर बल दिया ताकि आगामी 1 जून को कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रहे।
इस मौके पर स्वीप के नोडल अधिकारी खजान सिंह ठाकुर, स्कूल के प्रिंसिपल सतीश कुमार सहित अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रुपये की मांग से परेशान बुजर्ग ने लगाई फांसी – मामला दर्ज

गढ़शंकर, नवंबर  : थाना माहिलपुर पुलिस ने सुरजीत सिंह निवासी पक्खोवाल के बयान पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।गांव पक्खोवाल निवासी स्वर्गीय भजन सिंह के बेटे सुरजीत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला कालेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन : नए छात्रों को शैक्षणिक व्यवस्था से कराया परिचित

बीबीएन, 18 जुलाई (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित करवाने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने रैत में 5.36 करोड़ रुपए से बनने वाले बीडीओ कार्यालय भवन का किया शिलान्यास

शाहपुर  :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रैत में 5.36 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले खंड विकास अधिकारी के कार्यालय भवन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चरस और अवैध शराब के साथ पांच युवक गिरफ्तार

रोहित जसवाल।  रामपुर  :  शिमला के थाना झाखड़ी और थाना रामपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चरस और अवैध शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!