मनरेगा वर्करों का रुका हुआ वेतन जारी किया जाए, तिरपालें व जरुरी उपकरण मुहैया करवाए जाएं : सतीश राणा

by

मनरेगा वर्कर्स यूनियन का विशाल वफद एडीसी को मिला
होशियारपुर  21 मार्च:  मनरेगा वर्कर्स यूनियन जिला होशियारपुर का एक विशाल वफद एडीसी (विकास) को मिला। वफद द्वारा एडीसी (विकास) के कार्यालय के समक्ष नारेबाजी के उपरांत एक ज्ञापन उन्हें सौंपा गया। एडीसी द्वारा ज्ञापन लिए जाने के उपरांत बताया गया कि उनके कार्यालय की तरफ से यूनियन की तरफ से पहले सौंपे गए मांगपत्र को संयुक्त विकास कमिश्नर (आईआरडी), कमिश्नर मनरेगा एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्पैशल सचिव को भेजा जा चुका है। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि यूनियन वर्करों की सभी मांगों का समाधान किया जाएगा एवं उन्हें जल्द मीटिंग के लिए बुलाया जाएगा।
वफद की तरफ से मांग की गई कि आनलाइन हाजिरी शुरु करने के पहले समूचे वर्करों को स्मार्ट फोन इंटरनेट सुविधा समेत मुहैया करवाए जाएं, किसी भी मेट को काम से हटाया न जाए, मेट्स को हाजिरी अनुसार वेतन भुगतान, मनरेगा वर्करों का रुका हुआ वेतन जारी किया जाए, तिरपालें व जरुरी उपकरण मुहैया करवाए जाएं, जाब कार्ड वाले वर्करों को गांवों में काम दिया जाए, उन्हें मासिक मानदेय भत्ता, सफर भत्ता, ग्राम रोजगार सेवकों की नियुक्ति 100 फीसद मेटों में किए जाने, मनरेगा वर्करों को कम से कम दिहाड़ी 600 रुपये प्रदान समेत अन्य मांगों का पहल के आधार पर समाधान किया जाए।
इस मौके पर ब्लाक हाजीपुर से अध्यक्ष बलविन्द्र कौर, ब्लाक माहलपुर से अध्यक्ष सुरेन्द्र कौर, ब्लाक तलवाड़ा से सोहन लाल, ब्लाक दसूहा से रक्षा देवी, ब्लाक भूंगा से परमजीत कौर, अनीता रानी, परमजीत कौर, नीलम, शशि शर्मा, सुमन बाला, उषा रानी, तृप्ता देवी, परमजीत सिंह, देवेन्द्र सिंह, सतपाल सिंह, मीना कुमारी, प्रोमिला देवी, मनजीत कौर, उषा रानी परमजीत सिंह, दीपक ठाकुर एवं पससफ के प्रांतीय अध्यक्ष सतीश राणा विशेष रुप से मौजूद थे।
फोटो : मनरेगा वर्कर्स यूनियन का वफद एडीसी (विकास) को मिलते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

90 यूनिट रक्तदान : गुरुद्वारा शहीदां डानसीवाल में 14वां वार्षिक यादगारी भाई जसकरन सिंह जस्सी रक्तदान कैंप लगा

गढ़शंकर : गुरुद्वारा शहीदां गांव डानसीवाल में स्वर्गीय भाई जसकरन सिंह जस्सी की याद में 14वां वार्षिक रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। रक्तदान कैंप में 90 यूनिट रक्तदान हुआ। इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब में...
article-image
पंजाब

आप के सरपंच की हत्या : गांव के पूर्व सरपंच ने तेजधार हथियारों से काट डाला

तरनतारन :  तरनतारन के गांव चीमा खुर्द में दिनदहाड़े हथियारों से हमला कर आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच गुभेज सिंह को हमलावरों ने मार डाला। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार : मंदिर पर अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से किया था हमला

अमृतसर : अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की रात हुए बम धमाके के मामले में गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मंदिर पर हमला...
Translate »
error: Content is protected !!