मनाली में पंजाब के 2 युवक चिट्टे का कारोवार रहे थे चला : पुलिस ने होटल में रेड कर दबोचे

by

एएम नाथ : पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चिट्टे का कारोबार करने वाले दो युवकों को पुलिस ने एक होटल में धर दबोचा। दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।

दोनों से 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वह यह खेप कहां से लेकर आए? पुलिस इसकी जांच कर रही है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान एक होटल के कमरा नंबर-106 में दबिश दी, तो यहां पंजाब के दो युवक रुके थे और कमरे से ही परचून में चिट्टा बेचने का कारोबार कर रहे थे। इस दौरान जब कमरे की तलाशी ली जाए तो बड़ी मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ।

डीएसपी ने बताया कि कमरे में लकड़ी की कुर्सी पर एक नीले रंग के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान समरगिल (21) निवासी नंगली तह व जिला अमृतसर पंजाब और समीर गिल (21) निवासी राजासान्सी तहसील अजनाला जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच चल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाखडा ब्यास इम्पलाईज यूनियन एटक-ऐफ़ी तलवाड़ा के प्रतिनिधियों द्वारा बीबीएमबी बोर्ड चंडीगढ के नव नियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी से की मुलाकात

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) : भाखडा ब्यास इम्पलाईज यूनियन एटक-ऐफ़ी तलवाड़ा के प्रतिनिधियों द्वारा बीबीएमबी बोर्ड चंडीगढ के नव नियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी से चंडीगढ मे स्थित बीबीएमबी प्रबंधन के बोर्ड सचिवालय में...
article-image
पंजाब

कहारपुर सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट में पालदी ने झझ को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

माहिलपुर – माहिलपुर के गांव कहारपुर में संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा पेंडू ओपन सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट के प्रधान हरमनजोत सिंह ख़ाडा की अगुवाई में चल रहे टूर्नामेंट के फाइनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बोहनी और ककड़ियार स्कूल में छात्राओं को दिए कॅरियर एवं तनाव प्रबंधन के गुर : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी ने आयोजित की कार्यशालाएं

हमीरपुर 08 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहनी और ककड़ियार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कॅरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन तथा तनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी–पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 17 वर्षीय छात्रा की मौत

एहजू के पास टेम्पो की टक्कर से 11वीं की छात्रा ने तोड़ा दम नरेंद्र भारती। मंडी : मंडी–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगेंद्रनगर उपमंडल के एहजू के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो...
Translate »
error: Content is protected !!