मनाली में बादल फटने से आई बाढ़ : पलचान में मची अफरा तफरी, आज भी भारी बारिश का अनुमान

by

एएम नाथ। मनाली । हिमाचल प्रदेश के मनाली  में आधी रात बादल फटने से अंजनी महादेव नदी व आखरी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से पलचान, रुआड व कुलंग गांव में अफरा तफरी मच गई।  नदी से आ रही भयंकर आवाज से हर कोई सहम गया। बाढ़ से पलचान में दो घर बह गए हैं जबकि एक घर को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

पुल और पावर प्रोजेक्‍ट को भी पहुंचा नुकसान :  पुल व पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। घरों में रह रहे लोगों ने भागकर जान बचाई लेकिन घर बाढ़ की चपेट में आ गए। पलचान व सोलंग के समीप स्नो गैलरी में मलबा आने से मनाली लेह मार्ग भी बन्द हो गया है। मनाली प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। प्रशासन नुकसान का भी आंकलन कर रहा है। बाढ़ से धनी राम सहित खिमी देवी के घर भाग बह गया है जबकि सुरेश के घर को नुकसान पहुंचा है।

पलचान पंचायत की बीडीसी सदस्य रेशमा देवी व प्रधान कौशल्या व पूर्व प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि रात लगभग एक बजे अंजनी महादेव नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से नदी में भयंकर आवाज आई। इसके चलते गहरी नींद में सोए लोग भी जाग गए। नदी किनारे रहने वाले लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में आ गए। उन्होंने बताया कि नदी में आई बाढ़ से लोगों ने भागकर जान बचा ली है लेकिन लोगों को भारी नुकसान हुए है।

आज का तापमान :  वहीं आज का मौसम मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कुछ बदलाव संभावित है। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की आशा है। शिमला का अधिकतम तापमान 24 और न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस होगा। आज भी भारी बारिश के अनुमान बने हुए हैं।

दलबल मौके पर पहुंची

आधी रात बाढ़ आने से सूचना मिलते ही प्रशासन दलबल सहित मौके पर पहुंचा। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पलचान से पतलीकूहल तक के लोगों को सतर्क किया। उन्होंने बताया कि दो घर बाढ़ की चपेट में आए है जबकि एक घर को आशिंक रुप से नुकसान पहुंचा है। राहत कार्य जारी है जबकि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

लारजी व पंडोह बांध में स्थिति सामान्‍य

मनाली में बादल फटने के बाद लारजी व पंडोह बांध में अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है। भुंतर में सुबह सात बजे 12380 क्यूसेक पानी रिकॉर्ड किया गया है। लारजी बांध का जलस्तर 966.90 मीटर बना हुआ है। बांध की अधिकतम क्षमता 968 मीटर है।

बांध के गेट 8.5 मीटर तक खोले गए हैं। बीबीएमबी के पंडोह बांध से 9256 क्यूसेक पानी नीचे की ओर छोड़ा जा रहा है। गेट 4 1.75 मीटर खोला गया है। निचले क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

बाढ़ से नुकसान

  • पलचान में दो मकान बहे, एक घर को पहुंचा नुकसान
  • पलचान में प्रेम सिंह की 12 भेड़ बकरी बह गई
  • अंजनी महादेव नदी ने पलचान पुल के पास रुख मोड़ा, सड़क पर नदी बहने से मनाली लेह मार्ग बंद
  • सोलंग नाला के समीप आखरी नाले में भी बाढ़ आने से सड़क क्षतिग्रस्त
  • पलचान, रुआड, कुलंग सहित नेहरुकुण्ड से पतलीकूहल तक के लोग प्रभावित, रातभर नहीं सोए लोग
  • आलू ग्राउंड के पास नदी ने फिर मोड़ा रुख, सड़क में आया बाढ़ का पानी
  • क्लाथ में ब्यास नदी पर बने पुल के ढंगे भी बाढ़ में बहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुगती की ऊँची धार में हुए भूस्खलन से 200 भेड़-बकरियों के दबने की आशंका

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर उपमंडल की कुगती की ऊँची धार में हुए भूस्खलन से बड़ा नुकसान होने की खबर है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार लगभग 200 भेड़-बकरियों के दबने, घायल होने और मरने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खाने पीने वाले खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल लिए : जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006

हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 28 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना की इकलौती महिला लाभार्थी हैं जिला चंबा की आरती देवी

प्रदेश सरकार ने ई टैक्सी की खरीद पर दिया 6 लाख 97 हजार रुपए का अनुदान स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं प्रदान कर प्रतिमाह कमा रही 52 हजार रुपए एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता बदले के लिए नहीं, बदलाव के लिए होती है : जयराम ठाकुर

सदन में हमने स्पीकर से विधानसभा की गरिमा बचाने की गुहार लगाई थी अपनी कुर्सी को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को प्रताड़ित करने का साधन न बनाएँ मुख्यमंत्री एएम नाथ। कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
Translate »
error: Content is protected !!