मनाली में ब्यास में सेल्फी लेते बह गई ननद-भाभी, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी : वशिष्ठ चौक के पास हादसा; एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

by
एएम नाथ। मनाली
पर्यटन नगरी मनाली में एक बार फिर ब्यास नदी में फोटो खींचते समय दो महिला पर्यटक बह गई। दोनों ननद और भाभी बताई जा रही है। एक का शव बरामद हुआ है, जबकि दूसरी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने देर शाम तक सर्च आपरेशन जारी रहा। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बागपत गांव वुढेडा का एक परिवार मनाली घूमने आया था। पूरा परिवार मनाली के वशिष्ठ चौक के पास ब्यास नदी किनारे घूमने निकला। इस दौरान परिवार की दो सदस्य फोटोग्राफी कर रही थी कि अचानक एक साथ सेल्फी लेते हुए नदी में गिर गई। हालांकि उनका परिवार भी वहीं था। परिवार नदी में बहती हुए परिवार की सदस्यों को देखते हुए चिल्लाता रहा। ऐसे में यहां पर घूम रहे अन्य लोगों ने इसकी सूचना 112 हेल्पलाइन पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कर दी। एक का शव माउंटेरनिंग इंस्टीट्यूट के समीप नदी में पत्थर के बीच फंसा मिला, दूसरी का पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को भी पुलिस नदी में बही महिला पर्यटक की तलाशी के लिए सर्च आपरेशन करेगी।
डीएसपी मनाली केड़ी शर्मा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम कुल्लू से थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सतीश कपूर ने सूचना दी कि वशिष्ठ के समीप ब्यास नदी में दो महिलाएं बह गई। पुलिस टीम लेकर वह मौके के लिए रवाना हुए और मौके पर पाया गया कि श्री पाल सिंह पुत्र तिलक राम निवासी गांव वुढेडा जिला बागपत उत्तर प्रदेश अपने परिवार के सदस्यों , अभिषेक, ज्योति, काजल, आंचल, विवेक, मीनू व दो साल के बच्चा सहित मनाली घूमने आए थे। नदी में सेल्फी लेते वक्त 17 वर्षीय आंचल पुत्री श्रीपाल व 24 वर्षीय मीनू पत्नी अभिषेक फिसल कर ब्यास नदी में गिर गई । डीएसपी ने बताया कि एक का शव मिला है, जिसे कड़ी मशक्त के साथ राफ्टिंग के माध्यम से ब्यास नदी से निकाल दिया है और शवगृह मनाली में रखा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 23.20 करोड़ रुपये लागत की आठ विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के एक दिवसीय दौरे के दौरान 23.20 करोड़ रुपये की लागत की आठ विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किये। मुख्यमंत्री ने...
article-image
पंजाब

IPS रवजोत ग्रेवाल और 2 PPS अधिकारियों का हुआ तबादला

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पंजाब सरकार ने तीन अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचरुखी में बस अड्डा बनाने के लिए सरकार करेगी प्रयास- मुकेश अग्निहोत्री

राज्य स्तरीय छिंज मेला के अवसर पर उपमुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित कहा- जयसिंहपुर क्षेत्र की जल शक्ति विभाग की सभी मांगे होंगी पूरी एएम नाथ। पंचरुखी, 2 अप्रैल : पंचरुखी में बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने किया जिला वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ

वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान जिला में 3865.98 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन का लक्ष्य एएम नाथ। हमीरपुर 07 अप्रैल। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को जिला वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!