मनीषा की मौत हुई कैसे?….मेडिकल रिपोर्ट में हो गया खुलासा…

by

भिवानी : हरियाणा के भिवानी में हुए शिक्षिका मनीषा हत्याकांड में सोमवार देर शाम को सुनारिया लैब से मेडिकल जांच रिपोर्ट भिवानी पुलिस को मिल गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में चिकित्सकों के अनुसार मनीषा की मौत कीटनाशक की वजह से हुई।           मनीषा की बिसरा रिपोर्ट में कीटनाशक मिला है। एसपी ने बताया कि चिकित्सकों से हुई बातचीत में अब तक चार बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट हो पाई हैं, जिसमें पहला मनीषा की बिसरा रिपोर्ट में कीटनाशक के अंश मिले हैं, दूसरा मनीषा के शरीर पर कोई सीमन नहीं मिला है, जिससे दुष्कर्म की कोई बात सामने नहीं आई है। तीसरा यह है कि मनीषा के चेहरे पर कोई भी एसिड या कैमिकल नहीं मिला है। जबकि चौथी बात मनीषा की मौत के बाद ही उसके शरीद के अंग गायब हुई हैं, जिससे की जंगली जानवरों द्वारा नोंच कर खाए गए हैं। मनीषा के सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग भी मैच हो गई है।

पुलिस कर रही है मामले की अभी विस्तृत जांच
भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार का कहना है कि मनीषा की मौत मामले में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। अभी इस मामले में पुलिस किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची हैं। पुलिस ने लैब से बिसरा जांच रिपोर्ट परिजनों को भी दी है। परिजनों के पुलिस को लेकर कुछ सवाल हैं, लेकिन इस मामले में परिजनों की पुरी संतुष्टि की जाएगी। पुलिस की जांच अभी बंद नहीं हुई है, पुलिस इस मामले की हर पहलु से जांच तक तह तक जाने में लगी है।

ससाइड थ्योरी पर परिजनों ने उठाए सवाल : वहीं दूसरी तरफ मनीषा हत्याकांड मामले में पुलिस की थ्योरी से परिजन भी अनभिज्ञ हैं। मनीष की मौत के पांच दिन बाद परिजनों को सोशल मीडिया से सोमवार को पता चला कि सुसाइड नोट मिला है। जबकि परिजनों ने सुसाइड थ्योरी पर गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं। वहीं मीडिया के सामने मनीषा के दादा रामकिशन भी फफक पड़े। रामकिशन ने बताया कि पौती सारी बातें साझा करती थी। पौती मनीषा तीन साल का नर्सिंग कोर्स करना चाहती थी। दादा ने मनीषा को कोर्स के लिए खर्चा देने की बात कही थी। वहीं मनीषा के परिजनों ने बताया कि सुसाइड करने वाला कैसे अपना गला काट लेगा और चेहरे पर तेजाब कैसे छिड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने पहले सुसाइड नोट की कोई भी बात उन्हें नहीं बताई थी।

मनीषा का शव इस हाल मे मिला था : ….
19 वर्षीय महिला शिक्षिका मनीषा 11 अगस्त की सुबह ढाणी लक्ष्मण अपने घर से सिंघानी प्ले स्कूल जाने के लिए रोजाना की तरह तैयार होकर निकली थी। लेकिन दोपहर बाद वह घर नहीं लौटी तो देर शाम तक परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। परिजनों ने उसी दिन रात को लोहारू थाना में भी शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया। मनीषा की तलाश करने की बजाए पुलिस ने लड़की के चरित्र पर ही सवाल उठा दिया। इसके बाद निराश परिजन वापस घर लौट आए। 13 अगस्त की सुबह सिंघानी नहर के पास किसी ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतका की पहचान मनीषा के रूप में कर दी। गला कटा हुआ था। चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था वहीं दोनों आंखे भी गायब थी। महिला की पूरी गर्दन ही धड़ से अलग थी, मात्र पांच इंच ही गर्दन धड़ से जुड़ी थी। कपड़े भी फटे थे। वहीं वारदात स्थल के पास ही मनीषा का दुपट्टा और जूती भी पड़ी थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटाया : भाजपा ने चुनाव आयोग को की थी शिकायत

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटा दिया गया है। उनको हटाने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय विशेष शाखा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2021 तक बांटे 694.71करोड़ के ऋण जिला ऊना में बैंको ने : एडीसी डाॅ अमित

ऊना, 24 दिसंबर: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दूसरी तिमाही में बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन इंद्रधनुष 2023 : 7 अगस्त से आरंभ होगा विशेष टीकाकरण अभियान, पूर्व में टीकाकरण से छूट चुके 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों तथा महिलाओं को विशेष रूप से लक्षित

ऊना, 4 अगस्त – मिशन इंद्रधनुष 2023 के तहत ऊना जिला में 7 अगस्त से एक विशेष टीकाकरण अभियान आरंभ किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!