मनीष गर्ग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत पल्हेच में जांची व्यवस्था

by

नए मतदाता हरीश ठाकुर से उनके आवास पर की मुलाकात।

सोलंन : हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज सोलन ज़िला के 53-सोलन (अ.जा.) निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत अद्यतन की जा रही मतदाता सूचियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। यह जानकारी आज यहां ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने 53- सोलन (अ.जा.) निर्वाचन क्षेत्र के तहत कण्डाघाट विकास खण्ड में मतदान केन्द्र संख्या 29-पल्हेच में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर पल्हेच मतदाता केन्द्र के अंतर्गत हरीश ठाकुर सुपुत्र राकेश कुमार के घर जाकर उनसे मतदाता सूची में पंजीकरण एवं इस सम्बन्ध में अन्य विषयों पर बातचीत की।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पल्हेच मतदाता केन्द्र के तहत हरीश ठाकुर का नाम पहली बार मतदाता सूची में दर्ज हुआ है और वह दृष्टिबाधित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने हरीश ठाकुर के घर पहुंचकर मतदाता सूची में उनके पंजीकरण की पात्रता की पुष्टि की।
मनीष गर्ग ने इस अवसर पर हरीश ठाकुर और उनके परिजनों के साथ विस्तृत चर्चा की और उन्हें मतदाता के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने हरीश ठाकुर को लोकसभा निर्वाचन-2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आम नागरिक मतदान के माध्यम से लोकतंत्र व्यवस्था में अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में अवश्य भाग लेना चाहिए। उन्होंने हरीश ठाकुर ने आग्रह किया कि वह अपने मतदान केन्द्र के सभी मतदाताओं को आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
उपायुक्त ने अवगत करवाया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 29-पल्हेच के राजकीय माध्यमिक पाठशाला पल्हेच स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाएं जांची।
उपमण्डलाधिकरी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, तहसीलदार निर्वाचन राजेश शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर, बीएलओ पर्यवेक्षक हेमेन्द्र शर्मा, निर्वाचन कानूनगो राखी तथा स्थानीय बीएलओ गीता इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमक्राफ्ट उत्पादों एवं हिमाचली व्यंजनों की भारी मांग : दिल्ली हाट में आयोजित हिम महोत्सव में विभाग को 5 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान

कुल्लू  :  प्रदेश सरकार द्वारा दिल्ली हाट में 30 दिसम्बर 2023 तक  आयोजित होने वाले ‘हिम महोत्सव’ में हिमक्राफ्ट उत्पादों व हिमाचली व्यंजनों की भारी मांग है। इसके अंतर्गत  हिमक्राफ्ट (हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गंज बाजार सोलन में व्यापारियों के अंशदान से निर्मित वाटर फिल्टर का किया डॉ शांडिल ने किया लोकार्पण : स्वच्छ जलापूर्ति अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सभी को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डॉ....
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राकेश टिकैत ने पंजाब सरकार को दे दिया अल्टीमेटम, किसानों को रिहा करो; वरना…

नई दिल्ली।  किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर को हिरासत में लिए जाने के मामले पर अब सियासत शुरू हो गई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने पंजाब की आम आदमी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष का थीम “परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय”: विश्व जनसंख्या दिवस पर आरएच ऊना में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

ऊना, 11 जुलाई: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में आज विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डाॅ मंजू बहल...
Translate »
error: Content is protected !!