मनीष सिसोदिया का पुराना नंबर चालू कर ठगी करने वाला अरेस्ट : बड़े गिरोह का भंडाफोड़

by

पटियाला : साइबर ठग लोगों को ठगने के नित नए तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर ठगी का एक और कारनामा सामने आया है। पंजाब की पटियाला पुलिस ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया का पीए बनकर ठगी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पहले मनीष सिसोदिया का पुराना नंबर एक्टिव किया और मनीष का पीए बताकर नेताओं, मंत्रियों और अफसरों से पैसे मांगना शुरू कर दिया।

दूसरे केस में पकड़ा गया था आरोपी

पुलिस ने बताया कि जब इस मामले का मनीष सिसोदिया को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पंजाब पुलिस से की। पटियाला पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पटियाला पुलिस ने आरोपी को दूसरे केस में पकड़ा था। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की तो उसने मनीष सिसोदिया के पुराने नंबर को एक्टिव कर ठगी करने बात भी स्वीकार की।

बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़

पटियाला पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह इसके अलावा भी कई और ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पटियाला पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह एक बहुत बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह है। जल्दी ही बाकी आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। सनद रहे इससे पहले मोहाली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पीए बनाकर ठगी का मामला सामने आया था।

आप पंजाब के प्रभारी हैं सिसोदिया

मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी हैं। दिल्ली चुनाव हारने के बाद वह आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ आजकल पंजाब में सक्रिय हैं। पंजाब सरकार के हर कार्यक्रम में वह मौजूद रहते हैं। लुधियाना में पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के प्रचार में भी वह सक्रिय रहे थे। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पंजाब में सक्रिय होने को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एमए इतिहास के छात्र मोहित चौधरी को यूजीसी जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने पर किया सम्मानित

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के एमए इतिहास के छात्र मोहित चौधरी को यूजीसी जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

28 पुलिस जिलों में शीर्ष 10 नशा हॉटस्पॉट पर बड़े पैमाने पर छापेमारी : चौथे दिन नशे के खिलाफ अभियान जारी

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार ‘प्वाइंट ऑफ सेल’ पर नशे की आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए पंजाब पुलिस ने बुधवार को लगातार चौथे दिन नशे के खिलाफ अभियान जारी रखा और...
article-image
पंजाब

कागजी नहीं होगी हरियाली, निजी जमीन पर नहीं चलेगा मुआवजा वृक्षारोपण : हाईकोर्ट

चंडीगढ़ : मोहाली में दो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए पेड़ों की कटाई के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कम्पेन्सेटरी एफारेस्टेशन (मुआवजा वृक्षारोपण)...
Translate »
error: Content is protected !!