मनोला पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by

पोषण, स्वच्छता और मातृ वंदना योजना पर दी गई विस्तृत जानकारी

विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अधिकारियों ने किया मार्गदर्शन

एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा), 20 जून। : मनोला पंचायत में बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा नवीनतम दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पोषण अभियान खंड समन्वयक चुवाड़ी विकास शर्मा ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बरसात के मौसम में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बच्चों और लाभार्थियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किए जाने वाले राशन के सही वितरण और उसके व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि केंद्रों में शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी बच्चों का विवरण पोषण ट्रैकर में दर्ज किया जाए तथा उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे गर्म एवं पके हुए भोजन का पूरा रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी भी विस्तारपूर्वक साझा की।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर किरण वैरी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने पर बल दिया। उन्होंने लाभार्थियों का पंजीकरण मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किस प्रकार किया जाए, इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं वृत्त सुपरवाइजर पुष्पा वैरी ने पोषण ट्रैकर के उपयोग के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की।
जिला समन्वयक पोषण अभियान चंबा विकास शर्मा ने जिला प्रशासन चंबा और सतलुज जल विद्युत निगम के सहयोग से सीएसआर के तहत संचालित “मिशन जीवन उपहार” कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें कुपोषण मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम से संबंधित रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी केंद्र कैंट डलहौजी की कार्यकर्ता अंजना कुमारी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी मिलती है, जिससे वे लाभार्थियों तक सही और प्रभावी जानकारी पहुंचाने में सक्षम बनती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन स्ट्रोक भारत में नई महामारी के रूप में उभर रहा – हर साल 1.5 मिलियन से 2 मिलियन नए स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे : डॉ. विनीत सग्गर

होशियारपुर : “ब्रेन स्ट्रोक भारत में नई महामारी के रूप में उभर रहा है और हर साल 1.5 मिलियन से 2 मिलियन नए स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं। वास्तविक संख्या निश्चित रूप से अधिक होगी, क्योंकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में यूजी और पीजी में खाली रह गई सैंकड़ों सीटें …अब ओपन दाखिले का मौका

एएम नाथ । धर्मशाला, 03 अगस्त :  केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में विभिन्न स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा और अन्य कोर्स में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अब ओपन दाखिले के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा पर वीडियो बनाकर जीत सकते हैं 25 हजार रुपये ईनाम : सड़क सुरक्षा-फिल्म महोत्सव के लिए 15 फरवरी तक दे सकते हैं वीडियो

एएम नाथ। हमीरपुर 15 जनवरी। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के लिए जनवरी महीने को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट : नशे की समस्या को रोकने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की तथा पिछले दो वर्षों में उनके मानदेय में दो गुना वृद्धि...
Translate »
error: Content is protected !!