मनीमाजरा वार्ड नंबर-5 में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती : समाजसेवी प्रदीप गौतम सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस परिवार में शामिल

by

पुनीत महाजन। चंडीगढ़, 20 जून :
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आज उस समय बड़ी मजबूती मिली जब मनीमाजरा वार्ड नंबर-5 से समाजसेवी श्री प्रदीप गौतम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कांग्रेस भवन, सेक्टर-35 चंडीगढ़ पहुंचे और कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए तथा पार्टी नेतृत्व व हाईकमान प्रदेशाध्यक्ष एच.एस लक्की व सांसद मनीष तिवारी तथा पार्टी हाईकमान में अपनी आस्था जताई तथा कांग्रेस की निती में अपना विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने पंडित प्रदीप गौतम का पार्टी प्रतीक चिन्ह, कांग्रेस का पटका और फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनाया। उनके साथ आए बड़ी संख्या में सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा उन लोगों को सम्मान देती है जो समाज की सेवा और जनता के अधिकारों के लिए लगातार कार्य करते हैं। मनीमाजरा क्षेत्र से इतनी बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना जनता के विश्वास और पार्टी की मजबूत होती पकड़ का प्रतीक है।
उन्होंने इस सफल ज्वाइनिंग के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सचिव श्री इमरान मंसूरी की विशेष रूप से सराहना की, जिन्होंने लगातार मेहनत, जनसंपर्क और संगठन को मजबूत करने के प्रयासों से यह ऐतिहासिक जुड़ाव करवाया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह ने पंडित प्रदीप गौतम को वार्ड नंबर-5 में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाए ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके।
इमरान मंसूरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों का पूरा सम्मान किया जाएगा और पार्टी हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री एच.एस. लक्की की तरफ से सभी नए सदस्यों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर राजीव मोदगिल, वसीम मीर, जिला प्रधान सुरजीत सिंह ढिल्लों, ब्लॉक प्रधान संजीव गाबा, सचिव बुआ सिंह, सचिव शाम सिंह, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय, रामप्रकाश चौधरी, डॉ. रंजीत गौतम, गुलशन कुमार, राम, भगवती सरन, जागिरा प्रधान, उदो किशन, अनिल अरोड़ा, बंत राम, उजागर खान, गुरमीत राणा, रणजीत गौतम रविंदर मान, पम्मी पेंटर,संजीव गौतम, गंगा बिशन गुप्ता, रणजीत गौतम, भारत भूषण गोयल, पंडित गुलशन कुमार, मोहसिन सलमानी, भूरा रणजीत राणा, सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माॅर्निंग वाॅकर्स क्लब का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न : विनोद बस्सी अध्यक्ष , शलिंदर राणा उपाध्यक्ष, गगनदीप थांदी महासचिव व राणा प्रमोद कैशियर बने

गढ़शंकर: माॅर्निंग वाॅकर्स क्लब गढ़शंकर का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में विनोद कुमार बस्सी अध्यक्ष चुने गए, शलिंदर सिंह राणा डीपीई उपाध्यक्ष, गगनदीप थांदी महासचिव व राणा प्रमोद सिंह कैशियर चुने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा परिसर में बच्चों से की बातचीत, बोले- नई पीढ़ी को समझने की जरूरत

एएम नाथ। शिमला। मानसून सत्र की कार्यवाही देखने विधानसभा परिसर पहुंचे बच्चों से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुलाकात कर बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के विचारों और उनकी जिज्ञासाओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य का बड़ा दावा: शिमला ग्रामीण में सड़कों पर ₹352 करोड़ से अधिक के काम – शिमला ग्रामीण को विकास में नंबर वन बनाने का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के लिए चलौंठी में अभिनंदन समारोह आयोजित एएम नाथ : शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए सुनिश्चित — DC अपूर्व देवगन

चंबा, 17 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं । यह निर्देश आज उन्होंने उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!