मरकंडा और चौधरी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए भाजपा ने किया निष्कासित

by

शिमला :  भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में पार्टी नेता राकेश चौधरी और पूर्व मंत्री रामलाल मरकंडा को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।  दोनों नेताओं ने विधानसभा उप चुनाव के लिए बतौर निर्दलीय दाखिल नामांकन पत्र को वापस नहीं लिया था।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने यहां जारी एक बयान में बताया कि मरकंडा और चौधरी को तत्काल प्रभाव से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। पार्टी की तमाम कोशिशें तक तब नाकाम हो गईं जब दोनों नेताओं ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई है।

                          कांग्रेस के छह विधायकों राजेंद्र राणा (सुजानपुर), सुधीर शर्मा (धर्मशाला), रवि ठाकुर (लाहौल-स्पीति), इंद्र दत्त लखनपाल (बरसर), चेतन्य शर्मा (गगरेट) और देवेंद्र कुमार भुट्टो (कुटलेहड़) ने पार्टी से बगावत कर 27 फरवरी को राज्यसभा के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था। इसके दो दिन बाद सभी छह विधायकों को पार्टी के मुख्य सचेतक द्वारा विधानसभा में उपस्थित रहने और कटौती प्रस्ताव एवं बजट पर सरकार के पक्ष में मतदान करने के लिए जारी व्हिप का उल्लंघन करने पर सदन से अयोग्य करार दिया गया। कांग्रेस के बागी विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने सभी बागियों को उनकी पूर्व की सीट से उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस के बागी विधायकों को भाजपा से टिकट दिए जाने के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में हारे और लाहौल स्पीति से तीन बार के विधायक एवं दो बार के मंत्री मारकंड अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ने वाले पहले नेताओं में थे। कांग्रेस द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा को यहां से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मरकंडा ने बतौर निर्दलीय पर्चा दाखिल किया और मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया। यहां से पाला बदलकर आए रवि ठाकुर को भाजपा ने अपना उम्मीवार बनाया है।

चौधरी 2022 के विधानसभा चुनाव में सुधीर शर्मा से हार गए थे। उन्होंने कांग्रेस से टिकट पाने की कोशिश की लेकिन राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने धर्मशाला के पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी पर भरोसा किया और इसके बाद चौधरी बतौर निर्दलीय मैदान में उतर गए। सुधीर शर्मा को 2012 और 2022 में जीत हासित हुई थी और उन्होंने 2022 के चुनाव में चौधरी को 3,285 मतों से मात दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 साल के लिए होगी जेल – गाड़ी होगी सीज, लाइसेंस होगा रद्द : गाड़ी चलाने वालों के लिए जारी हुआ नया नियम

केंद्र सरकार की तरफ से समय-समय पर यातायात के नियमों में बदलाव किया जाता है। आप सभी को बता दे कि अगर आप भी गाड़ी चलाते हैं तो आपके लिए नया नियम जारी हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रीतमनगर बंगाली कॉलोनी का किया निरीक्षण

स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत हटली के अंतर्गत प्रीतमनगर बंगाली कॉलोनी क्षेत्र का स्थलीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएं पंजीकृत कामगार

एएम नाथ। चंबा : जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत सभी कामगारों के लिए ई-केवाईसी (आधार सत्यापन)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Police Encounter : रामपुर बिल्डों के जंगल में पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग : जवाबी करवाई में एक के पांव में गोली लगी, घायल सहित तीन ग्रिफ्तार

माहिलपुर में मनी चेंजर की दुकान और होशियारपुर में एक दुकान में लूट के मामले थे आरोपी वाछिंत गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्डों के जंगल में मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के...
Translate »
error: Content is protected !!