28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएं पंजीकृत कामगार

by

एएम नाथ। चंबा : जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत सभी कामगारों के लिए ई-केवाईसी (आधार सत्यापन) करवाना अनिवार्य किया गया है, ताकि वे बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त कर सकें।
उन्होंने बताया कि सभी पंजीकृत कामगार आगामी 28 फरवरी तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन अवश्य पूर्ण करवा लें।
उन्होंने कहा कि यह सत्यापन प्रक्रिया बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्रता बनाए रखने के लिए आवश्यक है। निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी न करवाने की स्थिति में भविष्य में योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
जिला कार्यालय ने सभी पंजीकृत कामगारों से अपील की है कि वे समय रहते अपना आधार सत्यापन करवाकर लाभ सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीठासीन व सेक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण पट्टा का आईटीआई में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ प्रशिक्षण

पट्टा मेहलोग, 20 मई (तारा) : पंचायत चुनावों के सफल एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने दून के पट्टा स्थित आईटीआई हाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वोटर डे मैनेजमेंट सिस्टम तथा वेल्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशीला पब्लिक स्कूल भटोली खुर्द बद्दी में पृथ्वी दिवस पर जागरूक हुए छात्र

बद्दी, 22 अप्रैल (तारा) : सुशीला पब्लिक स्कूल भटोली खुर्द बद्दी के परिसर में पृथ्वी दिवस मनाया गया। स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि इस अवसर पर छात्रों ने पृथ्वी व जल सुरक्षा पर शपथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों को सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही प्रदेश सरकार: केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज हिम ऊर्जा के अधिकारियों के साथ ग्रीन पंचायत योजना की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री मदभागवत कथा, बद्दी के पलांखवाला कुँजाहल में सात दिवसीय कथा का आयोजन

बद्दी, 11 अप्रैल (तारा) : झाड़माजरी के पलाखंवाला में श्री मदभागवत कथा का शुभारम्भ शनिवार को कलश यात्रा से हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने बताया कि कलश यात्रा बहुत ही भव्य...
Translate »
error: Content is protected !!