मर्डर की सुपारी : छेहरटा हत्याकांड में अमृतसर पुलिस ने दो शूटरों को पिस्टल समेत दबोचा

by

अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने छेहरटा हत्याकांड में मुख्य शूटर जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन और उसके साथी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आस्ट्रिया निर्मित ग्लोक 9एमएम पिस्टल बरामद की है।

इस मामले में अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बता दें कि 18 नवंबर की सुबह वरिंदर सिंह को गुरुद्वारा छेहरटा साहिब के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी, जब वह बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहा था।

गंभीर रूप से घायल वरिंदर सिंह की बाद में एस्कार्ट फोर्टिस अस्पताल वेरका बाईपास में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद थाना छेहरटा में एफआईआर नंबर 233 धारा 103, 61(2) बीएनएस व आर्म्स एक्ट के अधीन दर्ज किया गया।

पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में गुरलाल सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर को गिरफ्तार किया था। आगे की जांच में पुलिस ने दो हमलावरों जोबनप्रीत सिंह और सुखबीर सिंह को दबोच लिया।

पूछताछ में जोबन ने खुलासा किया कि उसने वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल छिपाई थी और बरामदगी के लिए पुलिस को स्थान बताया। पुलिस जब उसे मौके पर लेकर पहुंची तो आरोपी ने अचानक हथियार उठाकर हेड कांस्टेबल गुरिंदर सिंह पर फायर कर दिया। हालांकि गोली उ

जांच में यह भी सामने आया कि विदेश में रहने वाला निशान सिंह, जो अर्षदीप कौर का पति बताया जा रहा है, ने शूटरों को दुबई भेजने का लालच देकर हत्या की सुपारी दी थी। उसके स्वयं विदेश में होने का शक है।

इस संबंध में दूसरी एफआईआर नंबर 236 दिनांक 20 नवंबर 2025 धारा 109, 132, 221, 262 बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी जोबनप्रीत सिंह और सुखबीर सिंह दोनों की उम्र 22 वर्ष है और दोनों के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं था। पहले से गिरफ्तार गुरलाल सिंह व उसकी पत्नी परमजीत कौर तर्नतारन के पिंड चंबा के निवासी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फुटबाल टूर्नामेंट : रहहली ने रामपुर को 45-4, कहारपुर ने मजारा डिंगरिया को 6-5 व भुलेवाल राठा ने पालदी को 6-5 से किया चित

संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब के सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का पांचवा दिन माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब कहारपुर के प्रधान हरमनजोतसिंह ख़ाबडा व चैयरमेन संत बाबा साधू सिंह...
article-image
पंजाब

अगर पुलिस को…’50 लाख तैयार रखो, मेरे साथी कभी भी आ सकते – कारोबारी से आतंकी लखबीर ने मांगी रंगदारी

अमृतसर :  अमृतसर रोड पर स्थित खालसा जनरल स्टोर के मालिक से कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह हरिके ने 50 लाख की रंगदारी मांगी है। भगवान सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में...
पंजाब

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा थे मुखर्जी–निपुण शर्मा

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा थे मुखर्जी–निपुण शर्म मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होशियारपुर /दलजीत अजनोहा भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब का किसान अर्थ व्यवस्था की रीड की हड्डी : खन्ना

होशियारपुर, 29 अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने में किसान भाइयों का अहम् योगदान है और किसान अर्थ व्यवस्था की रीड की हड्डी...
Translate »
error: Content is protected !!