मर्डर…..बुजुर्ग दंपती का गला घोंटा, महिला की मौत और पति गंभीर, 2 सैलानियों पर शक

by
रोहित जसवाल। कुल्लू :  कुल्लू में बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है. महिला के पति पर भी हमला किया गया, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।  कुल्लू पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है. हालांकि, ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार, कुल्लू की पार्वती वैली में यह हत्याकांड पेश आया है. अति दुर्गम इलाके रशोल में होम स्टे संचालक और चाय की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग दंपती को निशाना बनाया गया है. मोबाइल के चार्जर से गला घोंट का आरोप लगा है। इस घटना में जहां बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है, वहीं, पति की हालत गंभीर है और कुल्लू अस्पताल में इलाज चल रहा है।
               शुरुआती जानकारी में पता चला है कि घटना वाली रात होम स्टे में दो सैलानी रुके हुए थे, जो फरार हैं और इन्हीं पर शक जताया जा रहा है। उधर, सूचना मिलने के बाद डीएसपी कुल्लू राजेश कुमार और एसएचओ मणिकर्ण मौके पर गए थे। फिलहाल पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 के तहत केस दर्ज किया है। हुआ यूं कि बुधवार सुबह दोनों को एक शख्स ने अचेत हाल में देखा फिर ग्रामीणों ने दोनों को जरी अस्पताल पहुंचाया।यहां पर बुजुर्ग महिला गांगी देवी (60) को डेड डिक्लेयर कर दिया गया. उधर, पति धनी राम (65) की हालत गंभीर है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों बुजुर्गों का मोबाइल के चार्जर के तार से गला घोंटा गया है।
महिला के शव गृह कुल्लू में रखा गया है। उधर, बुजुर्ग अभी बयान देने की हालत में नहीं है. एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने घटना की पुष्टि है।
हिमाचल प्रदेश में नए साल के शुरुआती 10 दिन में ही मर्डर के मामले सामने आए हैं।  चंबा के डलहौजी में होटल मैनेजर की हत्या की गई। इसी तरह, सोलन में भान्जे ने मामा को मार दिया. हमीरपुर में एक मजदूर को 40 रुपये के लिए अपनी जान गंवानी पड़ी. अब ताजा मामला कुल्लू का है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गिरफ़्तार :80,000 रुपए की रिश्वत केस में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा, तीसरी किश्त के तौर पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेता थानेदार रंगे हाथों काबू किया

चंडीगढ़, 6 अक्तूबरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान थाना धर्मकोट, ज़िला मोगा में तैनात SHO गुरविन्दर सिंह भुल्लर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे...
article-image
पंजाब

दूसरी छत के लैंटर डाले : :तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में

गढ़शंकर :12 अक्तूबर :तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में दूसरी छत के लैंटर डाले गए। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी लगाई। लैंटर डाले जाने से पूर्व सुखमनी...
article-image
पंजाब

शिकायत निवारण कैंप का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनानाः डिप्टी कमिश्नर

मुकेरियां/होशियारपुर, 24 जुलाईः   पंजाब सरकार के आप दी सरकार, आप दे दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओऱ से उप मंडल मुकेरियां के भंगाला के कम्यूनिटी हाल में शिकायत निवारण कैंप लगाया गया। इस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सगी बुआ का बेटा ही निकला हत्या का आरोपी : हत्या में उपयोग किए पिस्टल को मुहैया करवाने वाले दो सगे भाई ग्रिफ्तार…..पिस्तौल 32 बोर, 1 जिंदा राउंड, 1 चला हुआ कारतूस व स्विफ्ट कार बरामद

होशियारपुर ।   गांव शाहपुर घाटे में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले को 24 घंटे के भीतर जिला पुलिस ने सुलझाते हुए मृतक युवक की सगी बुआ के बेटे समेत 3 कथित...
Translate »
error: Content is protected !!