मलपुर के गुरदास चंदेल बने हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष

by

सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव को बनाया गया मुख्य सलाहकार

बद्दी में सभा की वार्षिक बैठक में हुए चुनाव

बी बी एन, 10 फरवरी (तारा) : बद्दी में मंगलवार को हिंद मजदूर सभा के चुनाव हुए। जिसमें मलपुर के पूर्व उपप्रधान गुरदास चंदेल को प्रदेश अध्यक्ष व सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव को मुख्य सलाहकार सर्वसम्मित से चुना गया। दोनों पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी के चयन का भी जिम्मा सौंपा गया। एक माह के भीतर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।

हिंद मजदूर सभा के राज्य इकाई की वार्षिक बैठक हिमाचल, पंजाब व हरियाणा के प्रभारी रामकिशन शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें गुरदास चंदेंल व देवव्रत यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। दोनों पदाधिकारियों को प्रदेश की कार्यकारिणी का चयन करने का भी अधिकार दिया गया। रामकिशन शर्मा ने कहा कि हिंद मजदूर सभा देश का सबसे पुराना श्रमिक संगठन है। वर्ष 1948 में इसका गठन हुआ था। तब से यह लगातार कामगारों के हितो में काम कर रहा है। यह एक गैर राजनैतिक संगठन है। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य मजदूरो की हितों की रक्षा करना है। वहीं उद्योगों के लिए नजायज परेशानी खड़ी करना नहीं है। अगर उद्योग है तो तभी मजदूर है और अद्योग नहीं रहेंगे तो मजदूर भी नहीं होगे।

गुरदास चंदेल व देवव्रत यादव ने संयुक्त ब्यान में कहा कि किसी भी उद्योगों को नजायज तंग नहीं किया जाएगा। साथ ही मजदूरों के हितों की रक्षा करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्र व्यापी हड़ताल में हिंद मजदूर सभा भी अपना समर्थन देगी और अधिक से अधिक पदाधिकारी प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विक्रमजीत ठाकुर, मेला राम चंदेल, नरेंद्र ठाकुर समेत मजदूर नेता शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार में महागठबंधन की हार के बाद महाराष्ट्र में MVA से अलग हुई कांग्रेस : BMC चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान

मुंबई : महाराष्ट्र में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेजी हो गई है। इसी बीच मुंबई कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएमसी चुनाव मुंबई कांग्रेस अकेले लड़ेगी और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PPSC -DSP, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार समेत 322 पदों भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

 पंजाब लोक सेवा आयोग पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है।जो लोग इच्छुक हैं इन पदों आवेदन करने के लिए उनके पास 31 जनवरी, 2025 तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में आम तो आज भी पकते हैं, लेकिन आम पापड़ बनाने की परंपरा सिमटती जा रही

एएम नाथ। धर्मशाला,5जुलाई :  कांगड़ा घाटी में इन दिनों देसी आमों की विभिन्न किस्में पककर तैयार हैं। बाग-बगीचों में आम की महक लोगों को बरबस ही उन दिनों की याद दिला रही है, जब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतापूर्णी के लिए बस सेवा शुरू : किराया 165 रुपए जबकि महिलाओं के लगेंगे 60

नवांशहर :पंजाब सरकार की ओर से नवांशहर के लोगों की पिछले लंबे समय की मांग को पूरा करते हुए नवांशहर सीधे माता चिंतपुर्णी के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। ये बस...
Translate »
error: Content is protected !!