मल्टीपर्पज स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 24 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करेंगे : अमनदीप सिंह बैंस

by
गढ़शंकर, 19 फरवरी  : मल्टीपर्पज स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष कुलबीर सिंह मोगा और प्रदेश महासचिव जसविंदर सिंह के नेतृत्व में अपने हकों के लिए 24 फरवरी को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के घर का घेराव करने का ऐलान किया है। इस संबंध में बीनेवाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए होशियारपुर जिले के महासचिव और संगठन के राज्य उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह बैंस ने कहा कि लंबे समय से यूनियन की लंबित मांगें पूरी न होने के विरोध में संघर्ष का बिगुल बजा दिया गया है। संगठन की ओर से 24 फरवरी को पंजाब के पटियाला में स्वास्थ्य मंत्री के घर का घेराव करने का फैसला लिया गया है और इसके लिए जिला स्तरीय और ब्लॉक प्रमुखों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस इस संबंध में एक मांग पत्र डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पंजाब डॉ आदर्श कौर को सौंपा गया था लेकिन विभाग द्वारा इसपर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मियों की मुख्य मांगें बहुउद्देशीय संवर्ग का नाम बदलना, सभी भत्ते बहाल करना, पदोन्नति को समय पर करने, बंद पड़े ट्रेनिंग स्कूलों को फिर से चालू करना, वरिष्ठता सूची जारी करना, महिलाओं के बराबर पुरुषों को भागीदार बनाना जो काम काफी समय से लंबित हैं जिन पर विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन कई बार धूरी में निदेशक, मंत्री और मुख्यमंत्री को मांग पत्र दे चुका है और स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय सचिव को भी ज्ञापन दिया जा चुका है कि अगर 22 फरवरी लंबित मांगें पूरी न की गई तो 24 फरवरी को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का पटियाला में घेराव कर प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में हजारों मल्टीपर्पज स्वास्थ्य कर्मी शामिल होंगे। इस अवसर पर अमरनाथ, परमजीत सिंह, कुलवंत सिंह, फुम्मन सिंह, विजय कुमार, विनय कुमार, हरमेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, कश्मीर सिंह, मुकेश कुमार, दविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, राम सरन, राकेश कुमार, रमन कुमार, मुकेश जोशी, अवतार सिंह, बलदेव कुमार, परमिंदर सिंह, विकास राणा और सोमनाथ भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने शहर में फ़्लैग किया मार्च

गढ़शंकर, 13 मार्च  : थाना गढ़शंकर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह व एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह की अगुवाई में शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों में कानून व्यवस्था व...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर ने गढ़शंकर व सैला खुर्द मंडी में गेहूं खरीद का लिया जायजा

गढ़शंकर, 15 अप्रैल : डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने आज दाना मंडी गढ़शंकर और सैला खुर्द में गेहूं की खरीद की समीक्षा करते हुए खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में माइनिंग पर लगा एक साल के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंध -अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में अवैध खनन को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।  ऊना जिला में माइनिंग पर...
article-image
पंजाब

दसूहा नगर कौंसिल को मिली 4 करोड़ 20 लाख की ग्रांट, शहर में होंगे बड़े विकास कार्य : करमबीर घुम्मण

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दसूहा नगर कौंसिल को पंजाब सरकार की ओर से 4 करोड़ 20 लाख रुपये की विशेष ग्रांट प्रदान की गई है। यह जानकारी नगर कौंसिल सदस्य करमबीर घुम्मण ने दी। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!