डिप्टी स्पीकर ने गढ़शंकर व सैला खुर्द मंडी में गेहूं खरीद का लिया जायजा

by

गढ़शंकर, 15 अप्रैल : डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने आज दाना मंडी गढ़शंकर और सैला खुर्द में गेहूं की खरीद की समीक्षा करते हुए खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरी खरीद प्रक्रिया को सुचारू और कुशल तरीके से करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर संयोगिता व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने खरीद एजेंसियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ गेहूं की खरीद करने के निर्देश दिए।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि पंजाब सरकार गेहूं का एक एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है और किसानों को गेहूं की खरीद के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडी में जरुरी बारदाने व लिफ्टिंग की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
उन्होंने खरीद में जुटे अधिकारियों व कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही गेहूं की खरीद करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से मंडी में सूखा गेहूं ही लाने की भी अपील की ताकि फसल बेचने के दौरान उन्हें कोई मुश्किल न आए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 साल की उम्र में बेटी को मिलेंगे 71 लाख : उठाए सरकार की इस योजना का लाभ

अगर आपके घर में भी बेटी है और आपकों उसके भविश्य की चिंता सता रही तो अब आप बेफ्रिक हो जाएं क्योंकि सरकार ने आपकी बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए एक योजना लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

10 किलो हेरोइन, 2 AK-47 और 10 कारतूस बरामद : अमृतसर में तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 29 सितंबर। पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे...
article-image
पंजाब

निगम चुनावों में युवा मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका-राजा सैनी

होशियारपुर:  भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर के युवा मोर्चा की एक बैठक बीजेपी कार्यालय शास्त्री मार्किट में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी की अध्यक्षता में हुई।  बैठक को संबोधित करते हुए राजा सैनी ने...
article-image
पंजाब

सरकार ने दिए DNA टेस्ट के आदेश : कहीं चोरी के बच्चे तो नहीं मांग रहे भीख?

चंडीगढ़ : सड़कों पर भीख मांगने वाली महिलाओं की गोद में छोटे बच्चों को देखते हैं. मन में कई तरह के सवाल भी आते हैं क्यों कि इन दिनों बच्चों की तस्करी की वारदातें...
Translate »
error: Content is protected !!