महंगा पेट्रोल-डीजल की कीमत, रेत सस्ता

by

चंडीगढ़ : कैबिनेट में रेत की दरों में कमी का एलान किया। वहीं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सेस लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक में ये फैसला किया गया। अब पंजाब में पहले रेत की साइट पर जो रेट 9.50 प्रति क्यूबिक फुट निर्धारित किए गए थे, उन्हें अब 5.50 प्रति क्यूबिक फुट किया गया है। कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और मंत्री अमन अरोड़ा ने कैबिनेट की मीटिंग के बाद यह जानकारी दी। वहीं पंजाब में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि अब पेट्रोल डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर सेस लगा दिया गया है। इसके अलावा कैबिनेट में नई औद्योगिक और व्यापार विकास नीति को मंजूरी दे दी गई है। यह नीति कारोबारियों के साथ विचार-विमर्श करके बनाई गई है और उनके सुझावों को भी इसमें शामिल किया गया है। कैबिनेट ने अन्य फैसलों के अलावा पंजाब इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को भी मंजूरी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आई.जी. जालंधर रेंज की ओर से थाना हरियाना, सांझ केंद्र व महिला मित्र हैल्प डैस्क की चैकिंग

कौस्तुभ शर्मा ने त्यौहारों के सीजन के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों को और शिद्दत से ड्यूटी करने के लिए कहा होशियारपुर, 13 अक्टूबर: जालंधर रेंज के आई.जी. कौस्तुभ शर्मा की ओर से थाना हरियाना,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15वां शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट पूरी शानो-शौकत से आरंभ – एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

गढ़शंकर, 25 नवम्बर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय के नेतृत्व में करवाया जा रहा 15वां फुटबॉल टूर्नामेंट गढ़शंकर के सीनीयर संकैडरी स्कूल में स्थित ओलंपियन जरनैल सिंह...
article-image
पंजाब

Mandeep Kaur Secures First Position

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.1 :  In an effort to increase students’ awareness of Punjabi language, literature, culture, history, and geography, the Linguistic Department of Punjab organized a quiz competition under the guidance of Director Jaswant Singh...
article-image
पंजाब

खालसा दिवस और बैसाखी के पर्व को समर्पित महान गुरमित समागम 13 अप्रैल को : संत गुरचरण सिंह पंडवा

होशियारपुर /फगवाड़ा/दलजीत अजनोहा :  तप अस्थान निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा में खालसा साजना दिवस और बैसाखी के पर्व को समर्पित महान गुरमित समागम 13 अप्रैल को करवाया जाएगा इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए संत...
Translate »
error: Content is protected !!