महका गांव लपोदू- मोटे अनाज के पारंपरिक पकवानों से : महिलाओं को सिखाए ज्वार, बाजरा, कोदरा, कंगनी और सियूल के पकवान

by
आतमा परियोजना के तहत महिलाओं के लिए आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर
हमीरपुर 28 दिसंबर। पौष्टिक गुणों से भरपूर ज्वार, बाजरा, रागी-कोदरा, कंगनी, सियूल और अन्य मोटे अनाज के महत्व के प्रति आम लोगों को जागरुक करने तथा इन अनाज से बनने वाले विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों की जानकारी प्रदान करने के लिए वीरवार को विकास खंड टौणीदेवी के गांव लपोदू में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। आतमा परियोजना के तहत आयोजित किए गए इस शिविर में महिला कृषक समूहों की सदस्यों को मोटे अनाज से पारंपरिक व्यंजन तैयार करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में मंडी जिला से विशेष रूप से आई मास्टर ट्रेनर विमला देवी ने महिलाओं को ज्वार, बाजरा, रागी (कोदरा), कंगनी और सियूल इत्यादि के पौष्टिक गुणों से अवगत करवाया। उन्होंने कोदरे की चाय, बाजरे की खिचड़ी, सियूल की खीर, रायता, ज्वार की खिलें और अन्य व्यंजनांे को बनाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। शिविर में सभी प्रतिभागी महिलाओं ने उत्सुकता के साथ पारंपरिक व्यंजन बनाने की विधियां सीखीं।
इस अवसर पर आतमा परियोजना के उपनिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि जिला हमीरपुर में किसानों को प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज की फसलें उगाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं और इनकी खेती भी आसान होती है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल जलवायु में भी इनकी अच्छी पैदावार हो जाती है। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में भी मोटे अनाज की खेती की काफी अच्छी संभावनाएं हैं। किसानों को इनकी खेती के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर आतमा परियोजना के खंड तकनीकी प्रबंधक वीरेंद्र कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक शानू पठानिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत उप समितियों की बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

चंबा, 4 जुलाई :अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत विभिन्न व्यवस्थाओं का समयबद्ध तौर पर निष्पादन सुनिश्चित बनाने को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बड़ा हादसा टला : इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा विमान : डिप्टी सीएम और डीजीपी भी थे सवार

शिमला   : हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से शिमला पहुंची एलायंस एयर के एटीआर विमान में लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी आ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 साल की मासूम बच्ची की मौत : सराज क्षेत्र के बालीचौकी जीरो प्वाइंट पर घटित हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार 

एएम नाथ। मंड़ी ;   हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसा जिले के सराज क्षेत्र के बालीचौकी जीरो प्वाइंट पर घटित हुआ। जहां पर एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपी यूनिवर्सिटी : पीएचडी की 156 सीटों में सीधे प्रवेश के लिए शैड्यूल जारी

शिमला : 22 जुलाई हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने इस शैक्षणिक सत्र में विभिन्न विभागों में पीएचडी की 156 सीटों में सीधे प्रवेश के लिए शैड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए यूजीसी जेआरएफ, सीएसआईआर,...
Translate »
error: Content is protected !!