कैप्टन पार्थ अधाना को दुबई में काटनी पड़ी 3 रातें, हर तरफ से आ रही थी मिसाइलों और ड्रोन के धमाकों की आवाजें

by

मेरठ :  अमेरिका-इजरायल व ईरान के बीच युद्ध के चलते शहर के कैप्टन पार्थ अधाना को भी तीन रात दुबई में काटनी पड़ी। इस दौरान दुबई में भी धमाकों, मिसाइलों व ड्रोन की गूंज रात में सुनाई देती रही।

भारत के लिए कोई फ्लाइट न मिलने व बेटे के दुबई में फंसे होने के कारण स्वजन की आंखों में भी तीन दिन तक नींद गायब रही। साथ ही उनके लौटने तक पूरा परिवार चिंता में डूबा रहा। शहर के छीपी टैंक पर डा. इंद्रेश कुमार अधाना का परिवार रहता है। डा. अधाना जय किसान इंटर कालेज पूठी में प्रधानाचार्य हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी सिंह गृहणी है। परिवार में दो बच्चे कैप्टन पार्थ अधाना व बेटी अवनि हैं। डा. अधाना के बड़े भाई नरेश गुर्जर वरिष्ठ भाजपा नेता है।

कैप्टन पार्थ अधाना ने 12 वीं तक की शिक्षा वेस्ट एंड रोड स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग से प्राप्त की।इसके बाद पायलट का कोर्स पूरा कर एक साल पहले ही एयर इंडिया में पायलट पद पर ज्वाइन किया है। कैप्टन पार्थ ने 27 फरवरी की सुबह दिल्ली से लखनऊ होते हुए दुबई के लिए उड़ान भरी।

28 फरवरी की सुबह चार बजे दुबई पहुंचे। पता चला कि वापसी की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। परिणाम स्वरूप कैप्टन पार्थ को भी दुबई स्थित एक होटल में रूकना पड़ा। दुबई से उड़ानें रद्द होने की सूचना स्वजन को फोन करके दी। इस पर उनके स्वजन भी चिंतित हो उठे। वहीं, युद्ध के चलते रात में मिसाइलों व ड्रोन की गूंज की सूचना ने स्वजन को भी चिंता में डाल दिया। स्वजन बीच-बीच में बराबर संपर्क कर उनकी जानकारी लेते रहे।

कैप्टन पार्थ को दो मार्च की रात करीब 12 बजे स्वदेश वापसी की फ्लाइट मिलीं। जिसमें उनके साथ करीब 120 क्रू मेंबरों की वापसी हुई।वे भी विभिन्न स्थानों पर ठहरे हुए थे। सोमवार की रात करीब चार बजे वे दिल्ली वापस लौटे। वहां से मंगलवार को सुबह स्वजन के साथ घर पहुंचे। डा. अधाना ने बेटे की वापसी पर भगवान का आभार जताया। उनका कहना है कि बेटे के दुबई में फंसे होने और युद्ध के जारी रहने से पूरे अधाना परिवार की तीन रात बिना नींद के कटी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाबी की प्रोफेसर ने हॉस्टल में फंदा लगा दे दी जान : प्रेमी और उसके पिता कर रहे थे परेशान

अमृतसर : प्रेमी, उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति के परेशान किए जाने से दुखी अमृतसर के खालसा काॅलेज फाॅर वुमन की प्रोफेसर ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

रावमावि खनी में कैरियर परामर्श से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रावमावि खनी में कैरियर परामर्श से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोज चिकित्सा, सिविल सर्विसेज, तकनीक शिक्षा, बेटी दचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा कृषि क्षेत्र में भविष्य बारे विद्यार्थियों को किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा जनजातीय उपमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थमने लगी कोरोना की रफ्तार, जून के पहले हफ्ते में 4.46 प्रतिशत पहुंची संक्रमण दर

ऊना- कोरोना कर्फ्यू व जन सहयोग के चलते जिला ऊना में कोरोना संक्रमण की दर निरंतर कम हो रही है। जून के पहले सप्ताह में कोविड-19 वायरस के संक्रमण की दर घटकर 4.46 प्रतिशत...
article-image
पंजाब

स्पोट्र्स किट घोटाला : चन्नी सरकार के समय हुए स्पोट्र्स किट घोटाले में विजिलैंस जांच के लिए खेल मंत्री ने की सिफारिश

आप सरकार को लिखा पत्र चंडीगढ़, 13 जुलाई पंजाब की पूर्व चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यालय के दौरान हुए स्पोट्र्स किट घोटाले के संबंध में मौजूदा खेल मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने विजिलैंस जांच...
Translate »
error: Content is protected !!