महत्वहीन मुद्दे की जांच में पूरा महकमा लगा देने से पता चलती है सरकार की प्राथमिकता: जयराम ठाकुर

by

प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन उसकी जांच नहीं हो रही, हर दिन हिमाचल प्रदेश की किरकिरी करवा रहे हैं मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए
कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं क्या है यह पूरे देश को पता चल गया है। सुक्खू सरकार की प्राथमिकता में हिमाचल प्रदेश और हिमाचलियों का हित, विकास, जनसुविधा कहीं नहीं है। प्रदेश में विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। हर तरफ अराजकता का बोलबाला है। प्रदेश में माफिया सर उठा रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। दिनदहाड़े गोलियां चल रही है। लेकिन हमारे हिमाचल प्रदेश की पुलिस समोसा मुख्यमंत्री के बजाय किसे परोसा गया यह पता लगाने में व्यस्त हैं। इतने छोटे मामले को इतने बड़े लेवल पर तूल देना हिमाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के लोगों की छवि के साथ खिलवाड़ करना है। प्रदेश में खुफिया विभाग के जिम्मे बहुत सारे काम होते हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था में उनकी प्रमुख भूमिका होती है लेकिन वह किन कामों में लगे हुए हैं आज यह पूरा देश देख रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा की हिमाचल प्रदेश की सरकार हर दिन राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश की किरकिरी करवाती है। कभी कोई तुगलकी फैसला तो कभी कोई हास्यास्पद और शर्मनाक फैसला देशभर की मीडिया की सुर्खियां बन रहा है जिसे सरकार बाद में वापस लेती है और विपक्ष पर आरोप मढ़ती है। आज हिमाचल प्रदेश के सामने कई सारी चुनौतियां हैं। सरकार पूरी तरह से नाकाम है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। माफिया हर जगह अपनी ताकत दिखा रहा है लेकिन सरकार का ध्यान इन सभी चुनौतियों से निपटने में नहीं है। सरकार हर विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर जांच क्यों नहीं करवाती है? सरकार जनता के भले के लिए चुनी जाती है और एक कल्याणकारी राज्य के रूप में काम करते हुए जनता को सुविधाएं प्रदान करती है। लेकिन वर्तमान में जो कुछ भी हो रहा है उससे यह साफ है कि जनकल्याण सरकार की प्राथमिकताओ में कहीं भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के एक जिले में एसपी रातों रात अपना अधिकारिक आवास खाली करके रहस्यमय तरीके से लंबी छुट्टी पर चली जाती है। उनके उनके द्वारा की गयी कार्रवाईयों पर कई कांग्रेस के नेता खफा थे। समाचार पत्रों में छपी खबरों के अनुसार जिन परिस्थितियों में पुलिस अधीक्षक ने अपना आवास खाली कर लंबी छुट्टी पर जाने का फैसला किया है, वह सामान्य परिस्थिति नहीं है। कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में प्रदेश की हालत एकदम चिंताजनक हो गई है।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री आग्रह किया कि ये चलन बंद होना चाहिए। सरकार का एक सूत्रीय कार्यक्रम जनहित, जनसुविधा और विकास होना चाहिए। जिससे सरकार वर्तमान में कोसों दूर है। मुख्यमंत्री प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ़ कठोर और निर्णायक कार्रवाई करे। जिससे प्रदेश के विकास को गति मिल सके और प्रदेश वासियों को सहूलियतें। जिस तरीके से सरकार कार्य कर रही है प्रदेश के लोगों ने उसके लिए कांग्रेस को जनमत नहीं दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

28 करोड़ रुपए की 4 किलो हेरोईन पकड़ी : साढे 4 लाख ड्रग मनी भी बरामद

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस में गाड़ी में छुपाकर रखी 4 किलो हेरोईन सहित बाप बेटे को काबू किया है। जिसकी कीमत करीब 28 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उक्त हेरोइन...
article-image
पंजाब

7-8 फरवरी को मुलाजिम व पेंशनर्स करेंगे जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन- मक्खन वाहिदपुरी 

गढ़शंकर, 4 फरवरी : पंजाब सुबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ब्लॉक गढ़शंकर की बैठक श्याम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। बैठक में प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी तथा अमरीक सिंह विशेष...
article-image
पंजाब

भाजपा जालंधर (शहरी) ने संविधान सम्मान समारोह के तहत किया कार्यशाला का आयोजन भाजपा जालंधर (शहरी) ने संविधान सम्मान समारोह के तहत किया कार्यशाला का आयोजन

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अविनाश राय खन्ना एवं अनुसूचित जाति कमीशन के पूर्व चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!