महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना के तहत पात्र उम्मीदवार करें आवेदन : तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता से बनेगा वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों स्थायी आशियाना -DC राहुल कुमार

by
बिलासपुर, 16 जनवरी: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना-2024 के माध्यम से वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों और वंचित वर्गों को आवास सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे परिवारों को स्थायी आश्रय प्रदान करना है, जिनके पास स्वयं का पक्का घर नहीं है, ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके और वह सम्मानजनक जीवन जी सकें।
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता उन सफाई कर्मियों के लिए है जो वाल्मीकि समुदाय से संबंधित हैं और हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी कुल वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख पचास हजार रुपए से कम है तथा जिन्होंने पूर्व में किसी अन्य सरकारी आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया है। इसके अतिरिक्त, आवेदक के नाम पर पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा हाल ही में इसमें संशोधन किया गया है। संशोधित व्यवस्था के तहत अब पात्र एवं अपात्र आवेदकों से संबंधित निर्णय तथा उसके कारणों की सूचना निर्धारित समयावधि में संबंधित अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से दी जाएगी, जिससे आवेदकों को समय पर जानकारी मिल सके और प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित हो।
उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना का लाभ लेने संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी अथवा जिला कल्याण कार्यालय के माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन के साथ स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वाल्मीकि समुदाय का जाति प्रमाण पत्र, सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य करने से संबंधित प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, भूमि से संबंधित दस्तावेज, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना आवश्यक होगा। आवश्यकतानुसार विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार अन्य दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।
उपायुक्त राहुल कुमार ने जिला के सभी पात्र सफाई कर्मियों से आग्रह किया है कि वह इस योजना का लाभ उठाने के लिए समय रहते आवेदन करें, ताकि उन्हें आवास सुविधा उपलब्ध कराई जा सके और वह सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माहवारी से संबंधित  प्रचलित  गलत भ्रांतियां  को  दूर करने के लिए जानकारी एवं जागरूकता  गतिविधियां महत्वपूर्ण  : ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को कार्य योजना तैयार करने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश

अपराजिता  मैं  चंबा की” कार्यक्रम के तहत  कार्यशाला आयोजित एएम नाथ। चंबा, 9 सितंबर : उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की अध्यक्षता में आज “अपराजिता  मैं  चंबा की” कार्यक्रम के तहत  किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में 77वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भव्य मार्च पास्ट की ली सलामी एएम नाथ।  बिलासपुर, 26 जनवरी : जिला स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय बिलासपुर स्थित पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला नायब तहसीलदार से रेप और फिर हत्या की कोशिश करने का आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला गिरफ्तार

बस्ती(उतर प्रदेश) : बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सदर तहसील में तैनात दुष्कर्म एवं हत्या के प्रयास के आरोपी नायब तहसीलदार को रोडवेज के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। अपर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन : नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर, उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मंडी, 16 फरवरी।  अंतरार्ष्टारीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान चिट्टा मुक्त अभियान के तहत नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर लगाया गया, जिस पर कोई भी नागरिक अपने...
Translate »
error: Content is protected !!