1,43,951 उपभोक्ताओं को 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा सस्ता राशन : महेन्द्र पाल गुर्जर

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 16 दिसम्बर :  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,43,951 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने आज अपने चैम्बर में आयोजित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि ऊना जिला में एपीएल श्रेणी के 84,283 बीपीएल के 18,790 अंत्योदय अन्न योजना के 9977 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 30,901 उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ज़िला ऊना में सभी राशनकार्ड धारकों की केवाईसी की जा चुकी है।
एडीसी ने बताया कि जिला में माह अक्तूबर से दिसम्बर, 2025 तक 48,954 क्विंटल आटा, 29,981 क्विंटल चावल, 4000 क्विंटल चीनी, 760 क्विंटल नमक, 2015 क्विंटल चना दाल, 1631 क्विंटल मल्का दाल, 2181 क्विंटल उड़द की दाल, 5,73,048 लीटर सरसों का तेल और 32,860 लीटर रिफाइंड ऑयल का वितरण किया गया है।
उन्होंने बताया कि माह अक्तूबर से दिसम्बर, 2025 तक जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 696 निरीक्षण किये गये तथा विभिन्न विभागीय आदेशों के तहत 14,969 रुपये सरकारी कोष में जमा करवाए गए। इस अवधि में विभिन्न नियंत्रण आदेशों के तहत अनियमिताएं पाये जाने पर हिमाचल प्रदेश व्यापार लेख आदेश 1981 के तहत 16 निरीक्षण किए गए तथा विभिन्न अनियमितताओं के पाए जाने पर 2 मामलों पर कार्यवाही करते हुए 969 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा 22 दुकानदारों और व्यापारियों को पॉलीथीन का उपयोग करने पर 11 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही द्रवित पेट्रोलियम गैस 2000 के अंतर्गत 21 निरीक्षण किए गए और 3 मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपये का जुर्माना किया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश ब्रिक्स क्लिन नियंत्रण आदेश 1970 के तहत जिला में 10 ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद नीलम कुमारी, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

“मेरे शब्द, मेरी कहानी” पठन अभियान का शुभारंभ

एएम नाथ।  धर्मशाला, 19 अगस्त: राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार “मेरे शब्द, मेरी कहानी” थीम पर आधारित पठन अभियान का शुभारंभ डाइट कांगड़ा, धर्मशाला में किया गया। अभियान का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना मार्चदृअप्रैल 2027 तक शुरू होगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को किन्नौर जिला में सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 450 मेगावाट क्षमता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैसों के विवाद में बातचीत के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महिला ने एक व्यक्ति पर बातचीत के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने हरोली से प्रो राम कुमार को उतारा मैदान में : भाजपा ने को दूसरी सूची जारी

शिमला :    भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए  प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमे तहत हरोली से प्रो. रामकुमार, देहरा से रमेश धवाला, रामपुर से कौल नेगी, बड़सर से...
Translate »
error: Content is protected !!