महाकुंभ भगदड़ हादसा नहीं थी साजिश !, ATS के रडार पर 10 हजार संदिग्ध : सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच

by
प्रयागराज में महाकुंभ भगदड़ की जांच अब साजिश की ओर मुड़ रही है। यूपी और केंद्र सरकार की एजेंसियां इसे हादसा नहीं, साजिश मानकर जांच कर रही हैं। यूपी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी , एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड, स्पेशल टास्क फोर्स  और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट  के रडार पर 10 हजार से ज्यादा लोग हैं। सबसे ज्यादा CAA और NRC के प्रदर्शनकारी हैं। महाकुंभ में इनमें से कई का मूवमेंट मिला है।
जांच में ऐसे गैर हिंदू हैं, जिनके सोशल मीडिया अकाउंट पर महाकुंभ को लेकर निगेटिव कमेंट किए गए या फिर उन्होंने गूगल और यूट्यूब पर महाकुंभ को बहुत ज्यादा सर्च किया। इनकी भूमिका की भी जांच ATS और STF कर रही हैं। 18 जेलों में कैद PFI सदस्यों से भी पूछताछ हो रही है।
STF के एक अफसर ने बताया कि महाकुंभ में 45 करोड़ लोगों को आना था। बड़ा आयोजन था, इसलिए महीनों पहले से खुफिया एजेंसियां एक्टिव थीं। इंटेलिजेंस ने क्रिमिनल हिस्ट्री व प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन करने वाले लोगों पर इनपुट दिए थे। इसके आधार पर यूपी के 1 लाख से ज्यादा लोगों का वेरिफिकेशन कराया गया।
उन्हें समझाया गया और मैसेज दिया गया कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज की तरफ मूवमेंट नहीं करें। इसके बावजूद भगदड़ होने के बाद जांच में पाया गया कि इनमें से कुछ का मूवमेंट महाकुंभ में हुआ। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि सिर्फ वाराणसी और आसपास के 10 जिलों के 16 हजार लोगों को महाकुंभ से पहले ही काशी के बाहर मूवमेंट करने से मना किया गया।
लेकिन, 117 लोगों का मूवमेंट काशी के बाहर मिला। इनमें 50 से ज्यादा लोग प्रयागराज भी पहुंचे थे। ये सभी हिंदू धर्म से नहीं हैं। जब लोगों से पूछताछ हुई, तब उन्होंने अपने मूवमेंट के पीछे अलग-अलग कारण बताए। ऐसे ही दूसरे शहरों में संदिग्ध माने गए लोगों से एजेंसियों ने पूछताछ शुरू कर दी है कि मना करने के बाद अपने शहर से बाहर क्यों गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद बाबा अगड़ सिंह जी की याद को समर्पित वार्षिक धार्मिक समारोह 19 जनवरी को किया जा रहा आयोजित : जत्थेदार बाबा नागर सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शहीद बाबा अगड़ सिंह जी की याद में वार्षिक जोड़ मेला 19 जनवरी को जिला होशियारपुर के गांव टूटोमजारा में मिसल शहीदा तरनादल हरिया बेला जत्थेवंदी की ओर से जत्थेदार बाबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लगेगा ग्रीन टैक्स : प्रदेश में महंगा होगा वाहन पंजीकरण, पांच सौ से चार हजार रुपए तक वसूला जाएगा शुल्क

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अब सभी प्रकार के नए व पुराने वाहनों का पंजीकरण करवाना महंगा हो गया है।  वाहनों पर अब ग्रीन शुल्क देना होगा। इसको लेकर सॉफ्टवेयर में आ रही...
article-image
पंजाब

बेटा बना हैवान : पिता की गोली कर की हत्या, हुआ फरार

 तरनतारन  :  पंजाब के तरनतारन में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिले के बहादुरनगर गांव में एक पुत्र ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल हेराल्ड स्कैम को घोटाला न मानना दिखाता है कांग्रेस की भ्रष्टाचार के प्रति मानसिकता : जयराम ठाकुर

कांग्रेस के नेताओं द्वारा देश भर में नेशनल हेराल्ड स्कैम का बचाव करना शर्मनाक एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा नेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!