चड़तगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनवाईके ने दिया जागरूकता संदेश

by

ऊना, 28 जुलाई: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा आरसेट्टी के सयुंक्त तत्वावधान में कम्युनिटी सेंटर चडतगढ़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में जन-जागरण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कोविड -19 तथा वृहद् पौधरोपण कार्यक्रम कर जागरूकता का सन्देश दिया।
इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना डॉ लाल सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्वाधीनता के 75वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का संचालन कर अनेकों गतिविधियों के माधयम से जन-जन को देश के स्वतंत्रता आंदोलन में लोक सहभागिता तथा स्वतंत्रता के उतरोतर काल में देश कि विकास गाथा के प्रति अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया है ताकि हर नागरिक गौरवान्वित महसूस कर सके।
उन्होने सभी से आग्रह किया कि इस बार 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने घरो में तिरंगा लगाकर देश के समग्र विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता का संकल्प दोहराएं। नेहरू युवा केंद्र द्वारा 15 अगस्त 2022 तक युवा मंडल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सघन एवं मिशन मोड अब्जियां का संचालन किया जा रहा है जिसमें जिला के 20 वालंटियर्स/प्रोग्रेसिव युथ लीडर्स विभिन्न 200 गावों का भ्रमण करेंगे तथा पुराने युवा मंडलो को सक्रिय करने के साथ-साथ जिन गावों में युवा मंडल नहीं है वहां पर नए युवा मंडलों का गठन करेंगे। अभियान के दौरान जन-जन को हर घर तिरंगा, कोविड-19, स्वछता, वृहद् पौधरोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्व रोजगार, वित्तीय साक्षरता तथा सोशल मीडिया कि उपयोगिता बारे जानकारी देंगे। उन्होने युवाओं का आहवान किया कि देश कि प्रगति में अपना योग्दांन करने के लिए युवा आगे आएं।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर आर सेटी आकाश भारद्वाज ने महिलाओं तथा युवाओं को स्वरोजगार के बारे विस्तृत जानकारी दी तथा पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल सभी उपस्थित प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर विजेता प्रतिभागिओं को पुरस्कार भी वितरित किये गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरपंच को सता रहा हादसे का डर, रेल आने पर खुद फाटक खोलते और बंद करते : गांव बसियाला से गुजरने वाली रेल लाइन पर रेलवे फाटक पर सरपंच गुरदेव सिंह हरी झंडी लेकर रेल को निकलने करते है इशारा

गढ़शंकर। गांव बसियाला में रेलवे फाटक पर सरपंच गुरदेव सिंह खुद मोर्चा संभालते हुए रोजाना रेल के आने पर फाटक खोलते और बंद करते है। गांव वासियों द्वारा बिभिन्न पार्टियों के नेताओं व अधिकारीयों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आप को जोर का झटका धीरे से लगा : आप के सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल में शामिल

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल आप को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। आप के पंजाब में सुशील कुमार रिंकू एक मात्र सांसद थे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकुमार ब्रिजिंदर सिंह सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत

प्रतियोगिता में 140 टीमों ने लिया हिस्सा एएम नाथ। चम्बा :  लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित 20 वें राजकुमार ब्रिजिंदर सिंह मेमोरियल क्रिकेट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेडी कॉनस्टेबल की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर SHO ने की आत्महत्या? … आईफोन, महंगा हार और 25 लाख की डिमांड, उलझती जा रही गुत्थी

उत्तर प्रदेश के जालौन में बीते दिनों कुठौंद थाने के प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर अरुण कुमार राय ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सरकारी आवास स्थित कमरे में उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून...
Translate »
error: Content is protected !!