गढ़शंकर नंगल रोड़ पर तीन दिन से तीन टिप्पर खराब खड़े होने से लगा दो घंटे जाम : पुलिस मौके पर नहीं पुहंची, लोगो को दो घंटे जाम का करना पड़ा साहमना

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल सडक़ पर तीन से ज्यादा टिप्पर खराब होने के चलते कई दिन से खड़े है। जिसके चलते आज गढ़ीमट्टों से शाहपुर तक करीव दो घंटे जाम लगा रहा। हैरानीजनक बात तो यह है कि पुलिस दो घंटे तक जाम लगने के बावजूद नहीं पहुंची। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर पहले की तरह अव भी स्वाल उठने लगे है। लेकिन इस बात की पुलिस को शायद परवाह नहीं है। क्योकि जव इस संबंधी एसएचओ गढ़शंकर से जानकारी लेने के लिए उनसे मोवाईल पर संपर्क किया तो पूरे मामले से उन्होंने अनभिज्ञता जताते कह दिया क अव पुलिस कर्मचारियों को भेज देते है।
गढ़शंकर कोकोवाल मजारी सडक़ की बदतर हालत के चलते यहां से गुजरना यहां किसी बड़ी मुसीबत कम नही है तो ओवरलोडिड टिप्पर इस सडक़ से रोजाना गुजरते है। कई बार कुछ टिप्पर तकनीकी नुकस पडऩे से सडक़ पर कई कई दिन खड़े रहते है। जिससे सडक़ से गुजरने वाले लोगो को भारी परेशानी का साहमना करना पड़ता है। गत तीन दिन से भीे तीन टिप्पर खराब सडक़ पर खड़े है और तीन बाद भी ना तो उन्हें किसी ने हटाया और ना पुलिस ने इसकी शायद अवश्यकता समझाी। आज वारिश के बाद सडक़ पर पड़े गड्डों में पानी भरने के कारण दिक्कत और बढ़ गई। एक साईड खराब टिप्पर खड़े हुए तो दूसरी और ओवरलोडिड टिप्परों की लंबी लाईन लगी थी। लिहाजाआम लोगो को इस सडक़ से बाहन निकालने के लिए लंबा समय इंतजार करना पड़ा। लेकिन दो घंटे तक लगे जाम के बावजूद गढ़शंकर पुलिस वहां नहीं पुहंची।
सडक़ पर ओवरलोडिड टिप्परों के गुजरने को लेकर बार बार समाज सेवी संगठन व लोग मांग उठाते रहे है कि ओवरलोडिड टिप्परों को गुजरना बंद किया जाए और अन्य बड़ी संख्यां में रेत बजरी लेकर आने वाले टिप्परों को रात के समय गुजरना तय किया जाए। लेकिन इस पर पुलिस अधिकारी धरनों प्रर्दशनोंं में पहुंच कर अश्वासन दे देते है लेकिन दो चार दिन दोबारा ओवरलोड टिप्पर धनधनाते सडक़ से गुजरते है। जिससे आम लोगो को भारी परेशानी का साहमना करना पड़ता है। राणा दिनेश कुमार ने बताया कि आज सडक़ पर तीन जगह खराब टिप्पर खड़े थे तो दूसरी और टिप्परों की लंबी लाईन लगी थी लिहाजा आम लोगो को वाहन निकालने के लिए करीव दो घंटे जाम का साहमना करना पड़ा।
कंडी संघर्ष कमेटी के महासचिव दर्शन सिंह मट्टू : प्रशासन व पुलिस को ओवरलोडिड टिप्परों का सडक़ से गुजरना बंद करवाना चाहिए। खराब खड़े टिप्परों को भी सडक़ से हटाने का तुरंत प्रबंध होना चाहिए ताकि आम लोगो को समस्या ना आए।
एसएचओ करनैल सिंह : मुझे तो पता नहीं कि आज जाम लगा और सडक़ पर टिप्पर खराब खड़े है। जिनके कारण जाम लगा है। अभी पुलिस कर्मचारियों को भेज कर खराब टिप्परों को हटाने को प्रबंध कर दिया जाएगा।
फोटो: ़132 : सडक़ पर एक साईड खराब खड़ा टिप्पर तो दूसरी और टिप्परों की लंबी लाईन।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

ईडी ने कसा शिकंजा : 4050 करोड़ की धोखाधड़ी एमवे इंडिया की आई साहमने

हैदराबाद : एमवे इंडिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी हैदराबाद की स्पेशल कोर्ट में कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा...
article-image
पंजाब

पति ने बेहरमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट

बठिंडा : पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते का कत्ल हुआ है। यहां पति ने बड़ी ही बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। घटना गांव चक फतेह सिंह वाला की है, जहां आरोपी पति ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राखी बांधने का सही समय क्या है? रक्षाबंधन पर 7 घंटे 39 मिनट तक भद्रा का साया

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार कई शुभ संयोगों में पड़ा है. रक्षाबंधन के दिन सावन सोमवार है और श्रावण पूर्णिमा भी है. रक्षाबंधन पर ये दो महत्वपूर्ण व्रत हैं. इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त...
article-image
पंजाब

*सांसद और कैबिनेट मंत्री की ओर से वन महाउत्सव तहत पेड़ पौधे लगा कर मुहिम का किया आगाज*

*वन विभाग की ओर से वर्ष 2025/2026 बरसात के मौसम दौरान 30000 पेड़ पौधे लगाएं जाएंगे/अमनीत सिंह आई एफ एस *होशियारपुर /दलजीत अजनोहा जिला होशियारपुर के विभिन्न गांवों जिनमें वनरेंज महग्रोवाल के गांव कपाहट,...
Translate »
error: Content is protected !!