महाकुंभ भगदड़ : 30 की मौत, 60 घायल, 17 घंटे बाद पुलिस ने कबूला

by

महाकुंभ में संगम तट पर मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है. 60 लोग घायल हुए हैं। जिनका कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-2 में बने अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

साथ ही उन्होंने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए हैं. हादसे पर डीआईजी कुंभ ने बताया, आज महाकुंभ प्रयागराज में भारी भीड़ का दबाव बना. इस वजह से बैरिकेड्स टूट गए. इसके बाद भीड़ ने लोगों को कुचलना शुरू कर दिया।

डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने बताया, महाकुंभ में रात 1-2 बजे के बीच भगदड़ हुई थी। 30 मृतकों में से 25 की पहचान कर ली गई है. इसमें चार लोग कर्नाटक के और एक श्रद्धालु गुजरात का रहने वाला था। अन्य 5 की पहचान की जा रही है। डीआईजी ने साथ ही ये भी बताया कि वहां कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं था. हादसे में घायल हुए लोगों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर (1920) जारी किया गया है।

श्रद्धालुओं से सीएम और संतों की अपील :  इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संतों ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। सीएम और संतों ने कहा कि श्रद्धालु अपने नजदीकी घाट पर स्नान करें। मुख्यमंत्री ने कहा, श्रद्धालु मां गंगा के जिस भी घाट के पास हैं, वहीं स्नान करें। संगम नोज की ओर जाने की कोशिश न करें. कई घाट बनाए गए हैं, जहां आसानी से स्नान किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही संतों ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है।स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो जहां हैं वहीं पास के घाट पर स्नान करें। शिविर से बाहर न निकलें. अपनी और एक-दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखें. सभी अखाड़ों और श्रद्धालुओं से अपील है कि वो अफवाहों से बचें।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी की अपील

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि इस समय 12 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु प्रयागराज में हैं। इतनी बड़ी भीड़ को कंट्रोंल करना मुश्किल होता है. हमारे साथ संतों का हुजूम है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। वहीं, योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं के हुजूम को देखते हुए हमने सांकेतिक स्नान किया है। पूरे देश और विश्व के कल्याण की कामना की है। लोगों से अपील है कि अनुशासन का पालन करें और सावधानी पूर्वक स्नान करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी को सौंपा : पंजाब निर्माण यूनियन गढ़शंकर ने डिप्टी स्पीकर को मांगपत्र को देने के लिए

गढ़शंकर – पंजाब निर्माण यूनियन गढ़शंकर ने राज्य प्रधान कामरेड गंगाप्रसाद के दिशा निर्देश पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी को मांगपत्र मुख्यमंत्री पंजाब को देने के लिए उनके ओएसडी चरनजीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न चुनौतियों के बावजूद सरकार ने तीन वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण किया: राजेश धर्माणी

मल्टीडिसीप्लिनरी इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन, स्किल, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एमआईआईएसटीईआर) में अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं घुमारवीं में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर 01 जनवरी:...
article-image
पंजाब , समाचार

भगवान वाल्मीकि जी के तीर्थ स्थान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के लिए जत्था रवाना

नंगल: स्थानीय भगवान वाल्मीकि मंदिर से भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव एवं पार्षद रणजीत सिंह लक्की द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के तीर्थ स्थान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के लिए जत्था रवाना किया गया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन के लिए किया जागरूक

किसी भी आपदा में टोल फ्री नंबर 1077 पर करें कॉल एएम नाथ। चम्बा :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में समर्थ-2024 के तहत आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक...
Translate »
error: Content is protected !!