महादेव के डॉ संजय भाजपा में शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री ने पहनाया पटका

by

एएम नाथ। मंडी : सुंदरनगर के महादेव निवासी डॉ. संजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। डॉ संजय इस समय पच्चीसी खेल महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल खेल संघ के चैयरमेन हैं। इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रमुख प्रवक्ता भुवनेश ठाकुर भी उपस्थित रहे। भाजपा में शामिल होने को लेकर संजय ने कहा कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस की रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से वे काफी प्रभावित हैं और पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा सर्वमान्य नेता होना ही मंडी वासियों के लिए सौभाग्य की बात है।

——————————-
वंदे मातरम राष्ट्र की आत्मा, प्रधानमंत्री के लोकसभा में उद्बोधन ने जगाई नई चेतना

जयराम ठाकुर ने संसद में वंदे मातरम पर हुई चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी उद्बोधन की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम के राष्ट्रीय महत्व, उसकी ऐतिहासिक भूमिका और स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए अद्वितीय योगदान को अत्यंत गरिमा और स्पष्टता के साथ सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह महत्वपूर्ण प्रसंग भी याद दिलाया कि सरोजिनी बोस ने वंदे मातरम पर लगे प्रतिबंध के विरोध में चूड़ियाँ न पहनने का संकल्प लिया था—यह उस समय देश की राष्ट्रीय भावना, आत्मसम्मान और इस गीत के प्रति जनमानस की गहरी निष्ठा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि वंदे मातरम ने करोड़ों भारतीयों में स्वतंत्रता की ज्योति जगाई और यह गीत आज भी राष्ट्र की आत्मा से गहराई से जुड़ा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम पर प्रतिबंध लगाना राष्ट्रीय चेतना को दबाने का दुर्भाग्यपूर्ण कदम था, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में इस ऐतिहासिक सत्य को निर्भीकता से उजागर कर राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का सम्मान किसी दल की राजनीति का विषय नहीं, बल्कि भारत की पहचान और गौरव का प्रश्न है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित देश की जनता वंदे मातरम की प्रतिष्ठा और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है।
—————————-
बीआरओ द्वारा हिमाचल में विकासात्मक परियोजनाओं के लिए केंद्र का आभार जताया

नेता प्रतिपक्ष ने मनाली–लेह सामरिक मार्ग पर बीआरओ के प्रोजेक्ट दीपक द्वारा निर्मित हिमाचल के चार महत्वपूर्ण पुलों—70 मीटर शोगटोंग ब्रिज, जिंगजिंगबर के दो मल्टी-सेल बॉक्स ब्रिज तथा 60 मीटर यूनम ब्रिज—के साथ श्योक टनल सहित देशभर की 121 सामरिक परियोजनाओं के वर्चुअल उद्घाटन पर केंद्र सरकार, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से सीमा क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और सामरिक क्षमता में असाधारण बढ़ोतरी होगी, जिससे देश की रक्षा तैयारियां अधिक मजबूत होंगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में तैयार की गई ये परियोजनाएँ सेना की आवाजाही को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएंगी। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों, इंजीनियरों और पूरे दल को बधाई देते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में इतना महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से हिमाचल में विकास और रणनीतिक परियोजनाओं की गति आगे भी ऐसे ही बढ़ती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने तीन दिवसीय भीड़ प्रबंधन कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता की : भारतीय सेना से सेवानिवृत अधिकारी कर्नल वीएन सुपनेकर ने दिया प्रशिक्षण

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला एवं मणिमहेश यात्रा के दौरान अर्जित ज्ञान के उपयोग के दिए निर्देश कार्यशाला में विभिन्न विभागीय 65 कर्मियों ने लिया हिस्सा एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्दलीय MLA आशीष शर्मा से विजिलेंस ने की पूछताछ…कांग्रेस झूठे मुकदमों से कर रही परेशान : आशीष शर्मा

एएम नाथ । हमीरपुर, 11 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा से राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक पुराने मामले में पूछताछ की है। विधायक पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर फंसते नजर आ रहे केजरीवाल :मदद से राहुल गांधी ने किया इनकार

नई दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भले ही एक बार फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हो लेकिन इस बार वह बुरी तरह से फंसते...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 डॉक्टरों की हिमाचल में होगी भर्ती : 31 दिसंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार मेडिकल ऑफिसर  के 200 पद पब्लिक सर्विस कमिशन के माध्यम से भरने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर पब्लिक सर्विस कमिशन ने देर शाम इन पदों को...
Translate »
error: Content is protected !!