महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया चौक से टांडा चौक तक की गई सफाई अभियान की शुरुआतः कमिश्नर नगर निगम

by

होशियारपुर, 10 अप्रैलः कमिश्नर नगर निगम अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के अंतर्गत आते मुख्य चौकों व सैंटर वर्ज(डिवाइडरों) की मुकम्मल सफाई की शुरुआत की गई है। नगर निगम होशियारपुर की बागवानी शाखा की ओर से आस-पास लगी घास-बूटी को साफ किया गया व सड़क के आस-पास जमा हुई मिट्टी को इकट्ठा करने के बाद साफ किया गया। इसी कड़ी में महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया चौंक से साथ लगते बस शैल्टर की सफाई करवाई गई व सड़क से साथ लगते नाले के साथ पड़ी मिट्टी को साफ करवाया गया, जिससे बरसात के मौसम में नाले की निकासी सही ढंग से हो सके।

      कमिश्नर नगर निगम ने बताया कि महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया चौक के सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित संस्था से बातचीत की जाएगी, जिससे शहर में आने वाले राहगीरों को चौंक की सुंदरता दिखाई दे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस कड़ी में शहर के अन्य मुख्य चौकों व एंट्री गेटों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण जारी रहेगा। इस मौके पर निगम इंजीनियर कुलदीप सिंह, जूनियर इंजीनियर पवन कुमार, सैनेटरी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, जनक राज, राजेश कुमार, सहायक मैनेजर गौरव शर्मा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

महंगा पेट्रोल-डीजल की कीमत, रेत सस्ता

चंडीगढ़ : कैबिनेट में रेत की दरों में कमी का एलान किया। वहीं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सेस लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान की...
article-image
पंजाब

बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ प्रोग्राम के अंतर्गत लड़कियों के सर्वागीण विकास के लिए किए जाएंगे अलग-अलग कार्यक्रम :कुपोषण को जड़ से खत्म करना ही पोषण माह का मुख्य उद्देश्य: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई पोषण माह, मिशन इंद्रधनुष व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रोग्रामों संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक मिशन इंद्रधनुष से संबंधित पैंफलेट किया जारी होशियारपुर, 04 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल...
article-image
पंजाब

IAS Diviya .P appealed for

Amaritsar/Daljeet Ajnoha/May 31 :  During a special conversation with Senior journalist Daljeet Ajnoha DIviya . P  Amaritsar said that the administration is trying to ensure that as many voters as possible exercise their right...
पंजाब

नशे पर नकेल कसने के लिए गांव व शहरों में बेहतरीन भूमिका निभा रही हैं नशा निगरान व मोहल्ला नशा छुड़ाओ कमेटियां: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने नशा निगरान कमेटियों के सदस्यों को नशे के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाने की अपील की मिशन रैड स्काई के माध्यम से भी नशा छुड़ाओ केंद्रों में इलाज करवा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!