महिलाएं अपना पहचान पत्र लेकर सरकारी बसों में नि:शुल्क सफर करने की सुविधा का उठाएं लाभ: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर I   पंजाब सरकार की ओर से एस.सी बसों को छोडक़र सभी सरकारी बसों में महिलाओं को नि:शुल्क बस सफर को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। भगवान वाल्मीकि अंतर्राज्यीय बस स्टैंड होशियारपुर से सफर करने वाली महिलाओं को चेहरे पर एक अलग चमक थी और सरकार के इस फैसले से बहुत खुश भी थी। नौकरीपेशा महिला जहां अपने घरों व आफिस को जा रही थी वहीं कई महिलाएं अपने रिश्तेदारों व अन्य जरुरी काम से बस सफर कर रही थी।
भगवान वाल्मीकि अंतर्राज्यीय बस स्टैंड होशियारपुर से सफर करने वाली नौकरी पेशा महिला मोनिका ने बताया कि वह अपने मायके जा रही है और सफर के लिए टिकट के पैसे नहीं देने पड़े। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने महिलाओं को नि:शुल्क बस सफर का जो फैसला लिया है वह काफी अच्छा फैसला है, विशेष तौर पर पर नौकरी पेशा महिलाओं के लिए यह काफी लाभप्रद साबित होगा।
दसूहा की रणजीत कौर ने बताया कि वह दूसहा से होशियारपुर एक प्राइवेट अस्पताल में आई थी और उसको आने जाने के लिए टिकट के पैसे नहीं देने पड़े। उन्होंने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कह कि सरकार ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सफर कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसी तरह रामा मंडी जालंधर से होशियारपुर आने वाली कुलविंरदर कौर ने कहा कि सरकार की इस फैसले से छात्राओं व नौकरी पेशा महिलाओं को बहुत राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतरीन कार्य किया जा रहा है जो कि प्रशंसनीय कार्य है। इस दौरान जिले की बच्चियों व महिलाओं ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक तौर पर ऊपर उठाने के लिए सरकार ने एक बेहतरीन कदम उठाया है।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की ओर एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश में चलने वाली सभी सरकारी बसों में महिलाओं को नि:शुल्क सफर करने की सुविधा का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला हो चाहे उसकी वित्तिय स्थिति जैसी मर्जी हो, वह सरकार की इस योजना का लाभ ले सकती है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी महिला यात्री को सफर के दौरान पंजाब के निवासी होने का पहचान पत्र दिखाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की इस योजना के शुरु होने से अब छात्राओं को सरकारी बसों में सफर के लिए बस पास बनाने की जरुरत नहीं पड़ेगी व वे अपना रोजाना का सफर नि:शुल्क कर सकेंगी।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सफर के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर बसों मेें जरुरी प्रबंध अमल में लाए जा रहे हैं, जिनमें जी.पी.एस व विशेष तौर पर पैनिक बटन शामिल किया गया है ताकि किसी भी विपरित परिस्थिति में फौरी तौर पर मदद व राहत यकीनी बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क बस सफर महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी में लाभप्रद साबित होगा, जिसके अंतर्गत प्रदेश में रोजाना स फर करने वाली बड़ी गिनती में महिलाओं को इस सुविधा का फायदा मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 नए नगर निगम (ऊना, हमीरपुर और बद्दी) : विधवाओं को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख : बुजुर्गों को ‘आयुष्मान’

 एएम नाथ l   हिमाचल प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने बड़े फैसले लिए हैं। मंत्री जगत सिंह नेगी ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार चुनाव के बाद BJP का बड़ा एक्शन : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समेत इन 3 दिग्गज नेताओं पर बड़ी कार्रवाई

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी है। राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत से सरकार...
article-image
पंजाब

छह रैलियां निकाल कर किया पंजाबी भाषा चेतना रैलियों का आगाज : भाषा विभाग ने एक समय में

होशियारपुर : 15 फरवरी: 21 फरवरी को आ रहे अंतर्राष्ट्रीय मां बोली दिवस से पहले भाषा विभाग कार्यालय होशियारपुर की ओर से लोगों में पंजाबी भाषा के प्रचार व प्रसार को उजागर करने के...
article-image
पंजाब

Voters approved the work of

Hoshiarpur/July 14 /Daljeet Ajnoha : Voters in Jalandhar West by-election have approved the work of Punjab Government led by Chief Minister Bhagwant Mann. This was disclosed by Cabinet Minister Bram Shankar Jimpa while celebrating...
Translate »
error: Content is protected !!