मूसेवाला हत्या मामले में बर्खास्त पुलिसकर्मी प्रीतपाल सिंह को अंतरिम जमानत

by

चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मूसेवाला हत्या मामले में बर्खास्त पुलिसकर्मी प्रीतपाल सिंह को अंतरिम जमानत दी है। आपको बता दें कि बर्खास्त पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू को हिरासत से भागने में मदद की थी।

कौन हैं दीपक टीनू?
गैंगस्टर दीपक टीनू लॉरेंस बिश्नोई का कथित सहयोगी है जिसने हत्या के लिए शार्प शूटरों की व्यवस्था करने में मदद की थी। आरोप था कि सीआईए की हिरासत में रहने के दौरान दीपक तत्कालीन सीआईए सब-इंस्पेक्टर प्रीतपाल सिंह की मदद से फरार हो गया था। पुलिसकर्मी प्रीतपाल सिंह पर अक्टूबर 2022 में जिला मानसा में आईपीसी की धारा 222, 224, 225-ए, 212, 216, 120-बी और शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया गया था और तब से वह हिरासत में है।

वकील ने बताया कि आरोपी दीपक ने सुरक्षा एजेंसियों को कई गुप्त जानकारी दी और सीआईए स्टाफ मानसा से भागने वाले दिन उसने जांच एजेंसी को बताया कि वह गैंगस्टरों द्वारा उपयोग किए जा रहे भारी मात्रा में हथियारों के साथ-साथ नशीली दवाओं को भी बरामद करने जा रहा है और उसके प्रलोभन पर पूरा सीआईए स्टाफ धोखा खा गया और वह हिरासत से भाग निकला। दीपक को अब दिल्ली से फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है और सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

कैसे बना कुख्यात गैंगस्टर?
गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला है। दीपक ने 2013 के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा, जब उस पर लड़ाई झगड़ा और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ था। 11 साल का लंबा सफर तय करने के बाद वह एक कुख्यात गैंगस्टर बन गया। टीनू पर भिवानी समेत अन्य राज्यों में 32 आपराधिक केस दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और एमफिवेंचर ने “सिस्टम डिज़ाइन में एआई” में विशेषज्ञता के साथ एक अग्रणी बी.टेक. कार्यक्रम शुरू करने के लिए परिवर्तनकारी की साझेदारी

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और एमफिवेंचर ने “सिस्टम डिज़ाइन में एआई” में विशेषज्ञता के साथ एक अग्रणी बी.टेक. कार्यक्रम शुरू करने के लिए परिवर्तनकारी साझेदारी की है। नौकरी के लिए तैयार स्नातक: एलटीएसयू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में बहुत सी ऐसी जगहें , जो शाम होने के बाद बन जाती दुबई : दिल्ली जितनी हसीन दिन में , उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती

नई दिल्ली । दिल्ली जितनी हसीन दिन में है, उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती है। इस दौरान यहां का नजारा किसी विदेशी जगह से कम नहीं होता। लेकिन कभी-कभी राजधानी की जगहों...
article-image
पंजाब

बैंकिंग व फाईनेंशियल सैक्टर के इच्छुक 53 नौजवानों की हुई प्लेसमेंट, 16 किए गए शार्ट लिस्ट

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत आज बैकिंग व फाइनेंशियल सैक्टर में जाने के इच्छुक नौजवानों के लिए जिला रोजगार ब्यूरो में लगाया...
article-image
पंजाब

पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के अनुमीत सिंह सोढ़ी अध्यक्ष ,कमल किशोर नूरी कोषाध्यक्ष निर्वाचित कमल :

गढ़शंकर । पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष कमल किशोर नूरी ने गढ़शंकर पहुंच कर बताया कि पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन (रजि:1430 लुधियाना) की चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सतीश सभरवाल एडवोकेट पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!