महिलाओं का बस किराया आधा, सभी को 125 यूनिट तक बिजली मुफत, ग्रामीणों का पानी का बिल माफ : हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की घोषणा

by

शिमला :   हिमाचल दिवस पर प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कई सौगात दी है। मुख्यमंत्री महिलाओं के बस किराए में 50 प्रतिशत का ऐलान किया है। चुनावी वर्ष में इसे मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने चंबा में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समापोह के अवसर पर कहा कि प्रदेश में अब 60 यूनिट नहीं बल्कि 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी। इससे प्रदेशवासियों को 250 करोड़ का लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हिमाचलियों के पानी के बिल माफ किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री झ राम ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने इस बार के बजट में 60 साल से ऊपर से सभी बुजुर्गों को पेंशन देने की घोषणा की ताकि बुजुर्ग भीड़ का हिस्सा न बनें। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर 400 करोड़ खर्च कर रही थी। हमारी सरकार लगभग 1300 करोड़ रुपए पेंशन पर खर्च कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार मना रही जश्न-ए-बर्बादी-  जयराम ठाकुर

शिमला में बीजेपी की जन आक्रोश रैली, एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को दो साल का कार्यकाल 11 दिसंबर को पूरा होने जा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Dc अपूर्व देवगन ने ली जिला टास्क फोर्स और गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक : उपायुक्त का गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की मजबूती पर बल

मंडी, 16 फरवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को सीएमओ सभागार में जिला टास्क फोर्स और जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध प्रशिक्षण के लिए उपायुक्त ने किया रवाना

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 अक्तूबर। युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत आज उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ऊना की 50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध जिला कांगड़ा स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!