महिलाओं को दी पोषण व माहवारी के दौरान फैली भ्रान्तियों की जानकारी : मसरूण्ड पंचायत में अपराजिता मैं चम्बा की व पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूगता शिविर आयोजित 

by
एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत मसरूण्ड ब्लाक चम्बा में अपराजिता मैं चम्बा की व पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूगता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पोषक फल और सब्जियों की प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को पोषक आहार का सन्देश दिया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने पोषण अभियान के महत्त्व की जानकारी विस्तृत रूप से दी। अमर सिंह वर्मा बाल विकास परियोजा अधिकारी चम्बा ने उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना तथा मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के बारे में बताया तथा उपस्थित लोगो को इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान चम्बा ने पंचायत प्रतिनिधि, उपस्थित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं को पोषण के पांच सूत्र जिसमें जीवन के पहले सुनहरे 1000 दिन, अनीमिया की रोकथाम, डायरिया एवं स्वच्छता और साफ़ सफाई तथा संतुलित आहार  के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा इससे संबधित प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की। उमा देवी जिला समन्वयक जागोरी संस्था ने मासिक धर्म के प्रति फैली गलत भ्रांतियों के खण्डन का प्रचार किया तथा सनेटरी पेड को प्रयोग के बाद इसका कैसे निष्पादन करें इस पर विस्तृत जानकारी दी। आयुष विभाग से डॉ. यजुविंदर सिंह राणा ने उपस्थित महिलाओं को व्यग्तिगत स्वच्छता तथा संतुलित आहार जीवन के सुनहरे 1000 दिनों, गर्भावस्था का पंजीकरण, स्तनपान का महत्व, बच्चे का सम्पूर्ण टीकाकरण और संतुलित आहार के साथ एनीमिया का कारण और निदान पर जानकारी दी। कैम्प के दौरान उन्होंने मोटे अनाज का जीवन के प्रति महत्त्व पर भी प्रकाश डाला। मुकेश कुमारी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मसरून्ड ने जीवन में हरी सब्जी का प्रयोग और जंक फ़ूड को न ग्रहण करने बारे बताया। इस दौरान रमेश कुमार खंड समन्वयक ने महिला एवं बाल विकास हि प्र. द्वारा संचलित विभागीय योजनायों  की जानकारी दी। कार्यक्रम में आंगनवाडी कार्यकर्ता, वृत्त सुपरवाइजर अनीता कुमारी, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय महिला और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम फतेहपुर तथा इंदौरा को मुख्यमंत्री ने आपदा में बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित

धर्मशाला,14 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समर्थ – 2023 आपदा प्रबंधन जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आपदा के दौरान उत्कृष्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

05 नवंबर को होगा मतदान : जिला शिमला के 09 विकास खंड में रिक्त पदों के निर्वाचन हेतु आचार संहिता लागू,

शिमला, 10 अक्टूबर – जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार विकासखंड टूटू, नारकंडा, छौहारा, जुब्बल, ठियोग, रामपुर, बसंतपुर, मशोबरा व चौपाल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैम रेडियो- आपातकालीन स्थितियों व आपदाओं के दौरान वैकल्पिक संचार विषय पर कार्यशाला शुरू

एएम नाथ। मंडी, 23 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के संयुक्त तत्वावधान में जल शक्ति विभाग के राज्य प्रशिक्षण केंद्र, मंडी में “हैम (HAM) रेडियो –...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल के साथ नेता प्रतिपक्ष ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा : अपनी नाकामी छुपाने का जरिया है पत्रकारों पर एफआईआर : जयराम ठाकुर

राज्यपाल महोदय के साथ कुछ दिनों पहले ही शिकारी देवी गया था तब नज़ारे अलग थे : जयराम ठाकुर सुविधाएं स्थाई रूप से बहाल करने पर सरकार को देना होगा जोरता नेता प्रतिपक्ष ने...
Translate »
error: Content is protected !!