धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित किया जाएगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र – ॥ का वार्षिक सम्मेलन : कुलदीप सिंह पठानिया

by

सम्मेलन में पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर के साथ दिल्ली के प्रतिनिधि होंगे शामिल

एएम नाथ। धर्मशाला :  विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिह पठानिया ने कहा कि 30 जून व 1 जुलाई, 2025 को तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधान सभा राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र -॥ का वार्षिक सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र -II में हिमाचल प्रदेश सहित कुल पांच राज्य हैं।


इनमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर और दिल्ली भी शामिल हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात आज सम्मेलन के विभिन्न प्रबंधों को लेकर तपोवन स्थित विधानसभा के सभागार में जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।


उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में विशेष अतिथि के तौर पर छह राज्यों के अध्यक्षों को भी इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए विशेष निमन्त्रण दिया गया है। पठानियां ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य विषय डिजिटल युग में सुशासनः संसाधनों का प्रबन्धन, लोकतन्त्र की रक्षा और नवाचार को अपनाना है।


उन्होने कहा कि इस सम्मेलन में चर्चा के लिए 3 विषयों का चयन किया गया है। जिसमें 30 जून को पहले विषय “राज्य के विकास की तुलना में राज्य के संसाधनों के प्रबन्धन में विधायिका की भूमिका” पर चर्चा की जाएगीl जबकि 1 जुलाई को सुबह दूसरे विषय “अनुच्छेद 102 और 191 की 10वीं अनुसूची के तहत दलबदल के आधार पर अयोग्यता का प्रावधान और इसी दिन दोपहर बाद तीसरे विषय ” विधान सभाओं में ए.आई. (कृत्रिम बुद्धिमता) का उपयोग पर भी मंथन किया जाएगा।


पठानिया ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए मन्त्री परिषद सदस्यों के साथ विधान सभा के सभी सदस्यों सहित हिमाचल प्रदेश से लोक सभा तथा राज्य सभा सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन में भाग लेने सभी प्रतिनिधि 29 जून को धर्मशाला पहुंचना शुरू हो जाएंगे।


पठानिया ने कहा कि 30 जून को सम्मेलन का शुभारम्भ लोक सभा के अध्यक्ष एवं राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ, भारत क्षेत्र के अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। जबकि 1 जुलाई को सम्मेलन का समापन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे।
उन्होने कहा कि सम्मेलन के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, राज्य सभा के उप- सभापति डॉ. हरिवंश नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा संसदीय कार्यमंत्री हर्ष वर्धन चौहान भी मौजूद रहेंगेl जबकि समापन समारोह पर राज्य सभा के उप-सभापति डॉ. हरिंवंश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर उपस्थित रहेंगे।
पठानिया ने कहा कि धर्मशाला स्थित तपोवन में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र-ll का वार्षिक सम्मेलन पहली बार किया जा रहा हैl उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में संसद को संविधान द्वारा अनेक शक्तियों से लैस किया गया हैl उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यह सम्मेलन एक सफल आयोजन रहेगाl
उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि धर्मशाला में इससे पूर्व भी कुछ अन्य राष्ट्र स्तरीय आयोजन हो चुके हैंl उन्होंने कहा कि धर्मशाला पहले से ही पर्यटन के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मैप पर विख्यात रहा हैl लेकिन इस आयोजन से भी धर्मशाला को एक नया आयाम मिलेगाl उन्होंने यह भी कहा कि तपोवन स्थित विधानसभा परिसर के अधिकाधिक उपयोग को लेकर कार्य योजना तैयार की गई हैl इसके तहत ही आगामी 2 जुलाई को इस विधानसभा परिसर को पर्यटकों के लिए भी खोल दिया जाएगाl जिला प्रशासन ने इसको लेकर सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैंl
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय सम्मेलन की तैयारियों में जुट गए हैं l विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मेलन की पूरी अवधि के दौरान कानून व्यवस्था, प्रोटोकॉल, यातायात प्रबंधन, ठहरने की व्यवस्था के अलावा सम्मेलन के विभिन्न पहलुओं के दृष्टिगत सभी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिएl
बैठक में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, मंडलीय आयुक्त आर के परूथी, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक दुल्लर, विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, नगर निगम धर्मशाला आयुक्त जफर इकबाल, संयुक्त निदेशक एवं मुख्य प्रवक्ता विधानसभा हरदयाल भारद्वाज समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे l

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

1xbet Azerbaycan, 1xbet Az Merc

1xbet Azerbaycan, 1xbet Az Merc Saytı, En Yaxsi Bukmeker 1xbet Azerbaycan Merc Oyunlari, 1xbet Az, Azerbaycan Merc Saytlari 1xbet Azərbaycan: Rəsmi Saytın Nəzərdən Keçirilməsi Content Minimum Və Maksimum Tariflərmərclər 1xbet Bahis Proqramının Funksionallığı Əmsalların...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आश्रम की चौथी मंजिल से गिरा 25 वर्षीय साधु प्राइवेट पार्ट कटा मिला, मौत…. कमरे से डायरी और खून से सना ग्राइंडर बरामद

मृतक प्रेमानंद महाराज का दीक्षित शिष्य था; कमरे से डायरी और खून से सना ग्राइंडर मिला, पुलिस जांच में जुटी वृंदावन, 26 सितंबर। वृंदावन के वाराहघाट क्षेत्र स्थित एक आश्रम में शुक्रवार सुबह 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरनेरा के बड्ज में सामुदायिक भवन तथा एंबुलेंस मार्ग का किया शिलान्यास : सिविल अस्पताल में रोगियों की सुविधा को बनेंगे अतिरिक्त कमरेः पठानिया

शाहपुर, 09 अगस्त। विधायक केवल सिंह पठानिया ने हरनेरा पंचायत हरनेरा के बड़ज में वार्ड नंबर दो में सामुदायिक भवन तथा सिरमनी शिव मंदिर एंबुलेंस संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया गया। इससे पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कालेज में चार दिवसीय इंटर कालेज प्रतियोगिता का समापन : राज्य में मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन: बाली

युवाओं के भविष्य निर्माण तथा रोजगार को विशेष प्राथमिकता नगरोटा, 09 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!