महिलाओं को पैसे देने की गारंटी पूरी करने के लिए विभाग सर्वेक्षण कर रहा, बहुत जल्द योजना को शुरू करने जा रहे : हरपाल चीमा

by

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा में बजट पर बहस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट पर बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार 5 गारंटियां देकर पंजाब में सत्ता में आई थी।  हरपाल सिंह चीमा ने महिलाओं को 1000 रुपए देने की बात करते हुए कहा कि हम 3 साल के अंदर 5 में से 3 गारंटियां पूरी करके पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं। महिलाओं को पैसे देने की गारंटी बाकी है और विभाग उसके लिए भी सर्वेक्षण कर रहा है और बहुत जल्द वह पंजाब में इस योजना को शुरू करने जा रहे हैं।

हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब की जनता ने भगवंत मान को बहुमत से राज्य का मुख्यमंत्री बनाया। वह लगातार तीन वर्षों से हर क्षेत्र में बड़े बदलाव कर रहे हैं। इसीलिए बजट का नाम ‘बदलता पंजाब’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि जब 2017 में पंजाब जी.एस.टी. आया तो उसी समय कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में आई थी। कांग्रेस सरकार ने जी.एस.टी. के लिए 21,286 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित किया। वहीं जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 3 साल के भीतर राजस्व को 64,253 करोड़ तक ले गए।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए प्रयास किए होते तो आज हमें करोड़ों रुपए का कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती। हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी होती रही है। आबकारी विभाग के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल ने 5 साल में 20,547 करोड़ रुपये, कांग्रेस के समय में 27,395 करोड़ रुपये और भगवंत सिंह मान की सरकार आने पर 28,200 करोड़ रुपये एकत्र किए। उन्होंने कहा कि पिछले मुख्यमंत्री खाली खजाने की शिकायत करते थे, लेकिन हम उसी खजाने को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए गए लगभग सभी सवालों का जवाब दे दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

परमार कॉलोनी में गंदे नाले की सफाई न होने से बीमारियों का माहौल बना हुआ : कुलविंदर संघा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के मोहल्ला परमार कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण पूरे मोहल्ले के गंदे नाले की सफाई न होने से बीमारियों का माहौल बना हुआ है। यह शब्द...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

खरकां कैंप में 128 कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह

44 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण पूरा कर सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए जवान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पदक व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित होशियारपुर, 19 सितंबर: सहायक प्रशिक्षण केंद्र बीएसएफ, खरकां...
article-image
पंजाब

मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगे शिक्षा मंत्री तक पुहंचाने के लिए मांगपत्र विधायक रोड़ी को सौंपा

गढ़शंकर – गढ़शंकर ब्लाक  मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगे शिक्षा मंत्री तक पुहंचाने के मांगपत्र गढ़शंकर के विधायक जयकृष्ण सिंह रोड़ी को सौंपा। मिड डे मील यूनियन गढ़शंकर की प्रधान सोमा देवी...
article-image
पंजाब

बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के 6 गांवों को 15.50 लाख रुपये की ग्रांट बांटी : आज आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी: सांसद मनीष तिवारी

बलाचौर, 3 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी ने कहा है कि आज पार्टीबाजी और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि मौजूदा...
Translate »
error: Content is protected !!