कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगा हत्यारा : लुधियाना में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या

by

लुधियाना जिला अदालत ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायाधीश अमरजीत सिंह की अदालत ने दोषी पर साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि अगर जुर्माना वसूल होता है तो पीड़ित परिवार को दिया जाए।

अदालत की ओर से फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद दोषी उत्तरप्रदेश के जिला फतेहपुर के गांव तसाही बुजुर्ग का रहने वाला सोनू सिंह जिंदगी की भीख मांगने लगा। वह अदालत के सामने गिड़गिड़ाने लगा। हालांकि, पुलिस उसे कस्टडी में लेकर रवाना हो गई।

यह था पूरा मामला
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक 28 दिसंबर 2023 को डाबा के न्यू राम नगर इलाके की पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सोनू सिंह उसे अपने साथ अपने चचेरे भाई अशोक कुमार के घर ले गया। सोनू ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर शव बेड में छिपाकर भाग निकला। जब बच्ची काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

सीसीटीवी से हुआ था खुलासा
एक सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि सोनू सिंह बच्ची को लेकर अपने चचेरे भाई के घर जा रहा है। पुलिस ने घर का ताला तुड़वाकर जांच शुरू की तो बेड के गद्दे पीछे हटे थे। पुलिस ने बेड खोला तो बच्ची का शव पड़ा था। पुलिस ने आरोपी सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और अदालत के सामने साक्ष्य प्रस्तुत किए। 15 महीने चले केस के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोनू सिंह को फांसी की सजा सुनाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला होशियारपुर पुलिस द्वारा आयोजित छह दिवसीय खेल मेला शानो शौकत से संपन्न : कबड्डी में गांव हैबोवाल थाना गढ़शंकर ,वॉलीबॉल में स्थान टांडा पुलिस स्टेशन टांडा, फुटबॉल में गांव बद्दो थाना गढ़शंकर, बास्केटबॉल में टांडा पुलिस स्टेशन टांडा की टीमें रही प्रथम

होशियारपुर : जिला होशियारपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान व जवानों के बच्चों को खेल के प्रति उत्साहित करने के मकसद से आयोजित किए छह दिवसीय खेल मेला शानो शौकत से संपन्न...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘आधुनिक शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी का प्रभाव’ विषय पर करवाई निबंध प्रतियोगिता

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर ने ‘आधुनिक शिक्षा और प्रौद्योगिकी का प्रभाव’ विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया । जिसमें डिग्री...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शंभू बॉर्डर को खोलने के लिए Supreme Court का आया ये नया आदेश

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा। इस मामले को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई हैं, जिसमें सुप्रीम...
Translate »
error: Content is protected !!