महिलाओं को 1500 प्रतिमाह देने की मुख्यमंत्री की घोषणा को विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने बताया झूठा वादा 

by
एएम नाथ। शिमला :    भाजपा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास किया है। जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आई थी उसी प्रकार महिलाओं को अगले वित्तीय वर्ष से ₹1500 देने का वादा भी झूठा है।
उन्होंने कहा कि बजट पारित हो चुका है और बजट के पारित होने के 6 दिन बाद यह घोषणा की है, परंतु बजट में प्रावधान ही नहीं है तो घोषणा पूरी कहां से होगी।
1 अप्रैल को आचार संहिता लग जाएगी उसके उपरांत यह ₹1500 महिलाओं को कहां से मिलेंगे।हिमाचल प्रदेश में 2011 की जनगणना के हिसाब से हिमाचल प्रदेश में 38 लाख महिलाएं हैं और 18 से 60 वर्ष की महिलाओं की संख्या 22 लाख है आज के ऐलान के हिसाब से केवल 800 करोड रुपए का वितरण ₹1500 प्रति महिला किया जाएगा जिसकी गणना केवल 5 लाख महिला बनती है।
हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा योजना चल रही है जिसमें कुल लाभार्थियों की संख्या 783000 है इसमें महिलाओं की संख्या 4 लाख 55000 है तो क्या केवल मुख्यमंत्री 5 लाख महिलाओं को यह राशि वितरण करने की बात कर रहे हैं?
इस प्रकार की घोषणा ठीक लोकसभा से पहले योजना के अनुसार की गई है इसका मतलब केवल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह घोषणा की गई है पर अब हिमाचल प्रदेश के सभी वर्गों का भरोसा इस सरकार से उठ चुका है।
उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने का वादा किया था जिसके ऊपर 1 महीने का खर्च 330 करोड़ है इसका मतलब साफ है कि यह सरकार केवल महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने विजय रुपाणी को फिर सौंपी पंजाब की जिम्मेदारी : हिमाचल को मिले नए प्रभारी श्रीकांत शर्मा और विपलब हरियाणा प्रभारी

नई दिल्ली  : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों  के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने अपने सभी राज्यों के प्रभारियों की सूची जारी कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में पुलिसकर्मियों को जंजीरों से बांध 3 आरोपी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

पुलिस ने चाबी गाड़ी में ही छोड़ दी एएम नाथ। अमृतसर : पंजाब में पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है जिसमें बाद पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के मामले में कार्रवाई करनी शुरू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 जून को रोजगार मेला : दसवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट पास, आई.टी.आई. व डिप्लोमा पास प्रार्थी रोजगार मेले का ले सकते हैं लाभ

होशियारपुर, 05 जून: जिला रोजगार सृजन व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर में 7 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहायक ड्रग कंट्रोलर के आठ ठिकानों पर ED ने दी दबिश, महंगे वाहन-शराब बरामद

एएम नाथ । शिमला ;  ईडी ने मनी लांड्रिंग से जुड़े एक मामले में धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के सहायक ड्रग कंट्रोलर (एडीसी) निशांत सरीन के आठ ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने सरीन और...
Translate »
error: Content is protected !!