हिमाचल को 4000 करोड़ की सौगात देंगे नितिन गडकरी : मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी निमंत्रण

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में बिगड़े हुए राजनीतिक माहौल के बीच केंद्र की मोदी सरकार इस पहाड़ी राज्य को 4000 करोड़ की सौगात देने जा रही है। केंद्रीय परिवहन एवं  राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इन चार हजार करोड़ के 13 प्रोजेक्टों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाना तय हुआ है। वहीं, इसके लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी खुद हमीरपुर आ रहे हैं।
                         केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में हो रहे इस कार्यक्रम की चर्चा ने इस वजह से भी जोर पकड़ा है। क्योंकि अपनी सरकार से नाराज चल रहे PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। बहरहाल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह पिछले तीन दिनों से चुप्पी साधकर दिल्ली में बैठे हुए हैं। मगर दिल्ली से निमंत्रण मिलने की खबर ने एक बार फिर चर्चाओं के बाजार को गर्म कर दिया है। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
वहीं, दूसरी तरफ केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शुरू करवाए जा रहे इन प्रोजेक्ट्स को केंद्र सरकार के बड़े दांव के रूप में भी देखा जा रहा है। बता दें कि 4000 करोड़ की ये परियोजनाएं कुल तीन संसदीय क्षेत्रों यानी हमीरपुर, मंडी और शिमला को लाभान्वित करेंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी : बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग – बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचा था

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान करने वाला खबर आई है।यहां मतदान के दौरान बड़ी घटना हो गई। वोट देने आए एक शख्स ने वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी के कुमार पंचायत को जाती हुई बस में लगी आग

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) :  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पांगी से कुमार पंचायत को जाते समय चलती बस में अचानक आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बस सवारियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में 3 महीने में पकड़े गए चिट्टे के 21 मामले, 224 ग्राम बरामद : 15 महीनों में 97 अभियोग, 874 ग्राम चिट्टा बरामद

 रोहित जसवाल। ऊना :  ऊना जिले में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग को और तेज करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। चिट्टे का नेटवर्क तोड़ने के लिए जिले में निगरानी बढ़ाई गई...
हिमाचल प्रदेश

बरनोह में निर्माणाधीन आंचलिक पशु चिकित्सालय और मुर्राह प्रजनन फार्म का डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण, समूरकलां में गौशाला का भी किया दौरा

ऊना : उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने पशुपालन विभाग के तहत निर्माणाधीन विकास कार्यों की निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान बरनोह में बन...
Translate »
error: Content is protected !!