भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा : गुजरात से सांसद बने रहेंगे- हिमाचल सीट से खत्म हो रहा कार्यकाल

by
एएम नाथ। शिमला/नई दिल्ली :   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनकड़ ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा सदस्य के तौर पर उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है। वे हाल ही में चुनाव में गुजरात से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। हिमाचल की सदस्यता को छोडकर गुजरात से सांसद बने रहेंगे।
जेपी नड्डा 13 दिन पहले 20 फरवरी को ही गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।
राज्यसभा संसदीय बुलेटिन में कहा गया है, “हिमाचल प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यों की परिषद (राज्यसभा) के निर्वाचित सदस्य जगत प्रकाश नड्डा राज्यसभा में अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया और उनका इस्तीफा 4 मार्च को राज्यसभा के सभापति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
जेपी नड्डा उन 57 राज्यसभा सांसदों में एक हैं जिनका कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो रहा है। उनका कार्यकाल कुछ समय के लिए बाकी था। लेकिन नियम के तहत अगर कोई सदस्य दूसरी सीट से चुन लिया जाता है, तो 14 दिन के अंदर उन्हें पुरानी सीट से इस्तीफा देना पड़ता है इसलिए नड्डा ने हिमाचल प्रदेश सीट से इस्तीफा दिया।
इसके बाद वह गुजरात सीट से राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। राज्यसभा के लिए गुजरात से बीजेपी के चार सांसद चुने गए हैं। इनमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जसवन्तसिंह परमार, मयंक नायक और गोविंदभाई ढोलकिया शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस नेता को जगदीप धनखड़ के इस्तीफे में दिखी ‘जाट’ वाली वजह….सत्यपाल मलिक का भी कर दिया जिक्र

नई दिल्ली । काग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने उपराष्ट्रपति के पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के पीछे अब ‘जाट’ फैक्टर वाला दावा किया है। दलित नेता ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक धर्मशाला पुलिस मैदान में किया जाएगा : एएसपी हितेश लखनपाल

धर्मशाला: जिला कांगड़ा के धर्मशाला में 28 से 30 नवंबर तक पुलिस मैदान में पुलिस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला कांगड़ा पुलिस प्रशासन ने अभी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 32 शिक्षकों को सम्मान, एक शिक्षक को राष्ट्रीय पुरस्कार : ‘विकसित भारत-2047’ की नींव कक्षाओं में तैयार हो रही: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

एएम नाथ। शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और मूल्य आधारित शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित 76 मदों पर हुई चर्चा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन चंबा में आयोजित की गई जिसमें गत बैठक की समीक्षा की तथा आगामी...
Translate »
error: Content is protected !!