प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, डिजिटल प्रणाली को और सशक्त बनाने पर जोर

by
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण, आधार प्रमाणीकरण एवं डीबीटी प्रक्रिया का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
ऊना, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई-2.0) के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संचालित विशेष पंजीकरण अभियान के तहत बुधवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, ऊना में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश कुमार ने की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बाल विकास परियोजना अधिकारियों, वृत्त पर्यवेक्षकों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नवीन डिजिटल प्रणाली एवं तकनीकी प्रक्रियाओं से दक्ष बनाकर योजना के शत-प्रतिशत प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल तकनीकी जानकारी प्रदान करना ही नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि जिले की प्रत्येक पात्र गर्भवती एवं धात्री महिला तक योजना का लाभ समयबद्ध एवं सुगमता से पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके सफल क्रियान्वयन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि 15 जून से 15 जुलाई तक पूरे देश में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पात्र गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण एवं आवेदन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।
कार्यशाला में आईपीई ग्लोबल के तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को योजना के नवीन पोर्टल पीएमएमवीवाई सॉफ्ट, पेपरलेस ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया, आधार प्रमाणीकरण, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली तथा आवेदन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. मनीषा भाटिया एवं सुमित राणा ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को नवीन सॉफ्टवेयर पर त्रुटिरहित आवेदन भरने की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया। साथ ही, फील्ड स्तर पर आने वाली तकनीकी समस्याओं, जैसे आधार प्रमाणीकरण में त्रुटि, बैंक खाते के विवरण में असंगति तथा अन्य ऑनलाइन चुनौतियों के व्यावहारिक एवं त्वरित समाधान भी साझा किए, जिससे कार्यकर्ताओं की तकनीकी दक्षता और अधिक सुदृढ़ हो सके।
जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश कुमार ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता योजना की सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली में दक्ष होकर वे यह सुनिश्चित कर सकती हैं कि प्रत्येक पात्र गर्भवती महिला एवं स्तनपान कराने वाली माता तक योजना का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध और बिना किसी बाधा के पहुंचे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का प्रभावी उपयोग करते हुए पात्र लाभार्थियों का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि जिला ऊना में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत प्रथम प्रसव के लिए अब तक 7,472 लाभार्थियों को 1 करोड़ 87 लाख 31 हजार रुपये तथा दूसरे प्रसव पर बालिका के जन्म के लिए 1,139 लाभार्थियों को 68 लाख 34 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भारत सरकार द्वारा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रदान की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रथम जीवित संतान के जन्म पर पात्र लाभार्थी महिला को 5 हज़ार रुपये की सहायता राशि दो किस्तों में प्रदान की जाती है, जबकि दूसरे प्रसव पर बालिका के जन्म की स्थिति में 6 हज़ार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को और गति मिलेगी तथा जिले की प्रत्येक पात्र महिला तक मातृत्व सहायता समय पर पहुंचाने के साथ-साथ स्वस्थ मातृत्व–सशक्त परिवार–समृद्ध समाज के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान सरकार ने प्रदेश को शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 5वें स्थान पर पहुंचाया : किशोरी लाल

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित एएम नाथ।  बैजनाथ, 21 नवंबर : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
article-image
पंजाब

मनप्रीत बादल को प्लॉट खरीद मामले में 31 अक्टूबर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया तलब

बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता मनप्रीत बादल को प्लॉट खरीद मामले में दूसरी बार समन उन्हें 31 अक्टूबर को विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा कार्यालय में तलब...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Institute of Pharmacy

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.9 :  An international webinar on the “Pre-Clinical Development of mRNA Lipid Nanoparticles (LNP) Therapy” was organized by Rayat Bahra Institute of Pharmacy, Hoshiarpur. The keynote speaker, Dr. Rajendra Khanal, a Post-Doctoral LNP...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमन्त्री के निर्देश पर नालागढ़ में किसानोे से गेहूं की खरीद आरम्भ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने किया मुख्यमन्त्री का आभार व्यक्त नालागढ़ :  सोलन जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के किसानों के लिए आज से नालागढ़ में ही गेहूं की खरीद आरम्भ हो गई है।...
Translate »
error: Content is protected !!