ये हकूमत, ये नशा, ये दौलत! सब किरायेदार हैं, मकान बदलते रहते हैं … सियासी माहौल पर एक तंज किया नवजोत सिंह सिद्धू ने

by

चंडीगढ़  :  ये हकूमत, ये नशा, ये दौलत! सब किरायेदार हैं, मकान बदलते रहते हैं …’, नहीं यह कोई शायरी नहीं है, बल्कि यह पंजाब में बदलते सियासी माहौल पर एक तंज है जो किया है नवजोत सिंह सिद्धू ने।  वही सिद्धू जो पंजाब में कांग्रेस के लिए एक सिरदर्द बनकर उभरें हैं।  पंजाब में बीते कई दिनों से पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के गले की फ़ांस बने हुए हैं। वजह है उनकी पार्टी की लीग से अलग हटकर की जा रही रैलियां और बैठकें और अलग बैठकें तो वह कर ही रहे हैं, साथ ही पार्टी की मुख्य बैठकों में शामिल भी नहीं हो रहे हैं। हाल ही में फिर से उन्होंने ऐसा ही किया जिसके बाद पार्टी ने उनके खिलाफ ऐक्शन लेने का मन बना लिया है।

 अपने अंदाज में साधा सिद्धू ने निशाना :  अपने खिलाफ कांग्रेस पार्टी के एक्शन पर सिद्धू ने एक पोस्ट कर निशाना साधा है। कांग्रेस की तरफ से सिद्धू के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी की खबरों के बीच सिद्धू ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए हुए अपने अंदाज में शायरी कर निशाना साधा। उन्होंने लिखा ‘ये हकूमत, ये नशा, ये दौलत! सब किरायेदार हैं, मकान बदलते रहते हैं!’

 कारण बताओ नोटिस जारी करेगी कांग्रेस :   पंजाब में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करने के लिए एक फरवरी को एक बैठक का आयोजन किया था। लेकिन सिद्धू ने इस बैठक से ना केवल किनारा किया, बल्कि अपनी अलग बैठक की और उसकी तस्वीर भी साझा की। इसके बाद से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमृंदर सिंह राजा वडिंग ने सिद्धू की इस हरकत को अनुशानहीनता बताया। अब इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब कांग्रेस सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि पंजाब में 11 फरवरी को लुधियाना के समराला में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली है। रैली के बाद पार्टी सिद्धू के खिलाफ एक्शन लेगी। वहीं इस मामले में पंजाब कांग्रेस के तमाम नेता भी कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के सामने एकजुट हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के राज में उनकी अपनी महिला सांसद भी सुरक्षित नहीं : दिल्ली सीएम हाउस में स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना पर केजरीवाल और मान जवाब दें -डा. सुभाष शर्मा

पंजाब की 1.3 करोड़ महिला मतदाताको आज तक नहीं मिले 1000-1000 रुपए : डा. सुभाष शर्मा डा. सुभाष शर्मा ने किया मोहाली में डोर टू डोर प्रचार, खरड़ में वकीलों के साथ की बैठक मोहाली/खरड़ : श्री आनंदपुर...
article-image
पंजाब

मैगा रोजगार मेले में 650 नौजवानों ने लिया हिस्सा, 311 का हुआ मौके पर चयन

होशियारपुर:पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार के अंतर्गत जिला रोजगार व कारोबारब्यूरो में सोनालिका ट्रैक्टर्ज लिमिटेड में कांट्रेक्टर के माध्यम से भर्ती संबंधी मैगा रोजगार मेला लगाया गया। इस रोजगार मेले में 650 नौजवानों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में 55 लाख गाड़ियां अब ‘अवैध’… पार्किंग और फ्यूल पर लगेगा प्रतिबंध, नए दिशा-निर्देश जारी

नई दिल्ली । दिल्ली की सरकार ने पुरानी हो चुकी गाड़ियों के प्रबंधन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. परिवहन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 2024 से दिल्ली में 10 साल से...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Law College Organizes

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 6 : Rayat Bahra Law College organized a Moot Court Competition to provide students with a platform to showcase their legal knowledge and advocacy skills. The event was conducted under the guidance...
Translate »
error: Content is protected !!