गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को हराकर 20वां राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट जीता

by

कॉलेज वर्ग में प्रिं. हरभजन सिंह फुटबाल अकादमी माहिलपुर, गांव वर्ग पद्दी सूरा सिंह की टीमों ने फाइनल में जीत हासिल की,
विजेताओं को डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने सम्मानित किया
गढ़शंकर : खालसा कॉलेज गढ़शंकर के आलीशान स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा आयोजित 20वां राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट अमिट यादें छोड़ता संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के क्लब वर्ग के फाइनल मैच में मेजबान ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल एकेडमी गढ़शंकर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को 3-1 से हराकर प्रथम पुरस्कार जीता। कॉलेज वर्ग की फाइनल प्रतियोगिता में प्रिंसिपल हरभजन सिंह फुटबॉल एकेडमी माहिलपुर ने सिख नेशनल कॉलेज बंगा को पेनल्टी किक में 4-2 से हराकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। ग्रामीण वर्ग के फाइनल मैच में पद्दी सूरा सिंह की टीम मोरांवाली को 3-0 से हराकर ग्रामीण वर्ग की चैम्पियन बनी। टूर्नामेंट की फेयर प्ले ट्रॉफी के लिए क्लब वर्ग से इंटरनेशनल फुटबॉल क्लब फगवाड़ा, कॉलेज वर्ग से खालसा कॉलेज गढ़शंकर व ग्रामीण वर्ग से पनाम टीम का चयन किया गया। क्लब वर्ग से बलवीर सिंह गढ़शंकर क्लब, कॉलेज के लिए सरबजीत सिंह फुटबॉल अकादमी माहिलपुर और गांव वर्ग से जोता पद्दी सूरा सिंह को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर घोषित किया गया। क्लब वर्ग से जतिंदर सिंह राणा गढ़शंकर क्लब, कॉलेज वर्ग से जसप्रीत सिंह जस्सी बंगा कॉलेज व गांव वर्ग से कुलदीप सिंह मोरांवाली को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जय कृष्ण सिंह रौड़ी डिप्टी स्पीकर द्वारा किया गया। समाप्ति के अवसर पर संबोधित करते हुए जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने टूर्नामेंट कमेटी के प्रयासों की सराहना की और घोषणा की कि कमेटी की मांग पर सरकार फुटबॉल मैदान में फाउंटेन सिस्टम लगाने के लिए आवश्यकता के अनुसार अनुदान देगी।
टूर्नामेंट के दौरान पूर्व सदस्य राज्य सभा अविनाश राय खन्ना ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर अविनाश राय खन्ना ने सोनालिका ट्रैक्टर्स की ओर से एक लाख का चेक समिति को सौंपा। टूर्नामेंट के दौरान कमेटी के संरक्षक व पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, शिरोमणि कमेटी सदस्य संत चरनजीत सिंह जस्सोवाल, गुरदेव सिंह गिल अर्जुन अवार्डी, शविंदरजीत सिंह बैंस, एसडीएम प्रीतिंदर सिंह बैंस ने खिलाड़ियों से जान पहचान कर फाइनल मुकाबलों की शुरुआत करवाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

अटकलें तेज -कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की ‘घर वापसी’ की : इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाली पहलवान विनेश फोगाट इन दिनों खेल जगत के साथ-साथ राजनीति की वजह से काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कांग्रेस विधायक विनेश...
article-image
पंजाब

पंजाब के 544 सेवा केंद्रों में अनिश्चितकालीन हड़ताल : जरूरी सरकारी सेवाएं ठप

ऑपरेटरों पर एक से डेढ़ लाख रुपये तक की पेनल्टी लगाने का विरोध; आधार, प्रमाणपत्र और मैरिज रजिस्ट्रेशन सहित कई सेवाएं प्रभावित पंजाब में 544 सेवा केंद्रों के ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से आम...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पर चंडीगढ़ में अधिकारियों ने अपनाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पुनीत महाजन) चंडीगढ़ :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और गुलाबचंद कटारिया के निर्देशों पर बुधवार, 20 मई को चंडीगढ़ प्रशासन एवं पंजाब प्रशासन के अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा...
article-image
पंजाब

देश में फिर होगा बड़ा किसान आंदोलन – मोदी सरकार कलयुगी प्रोफेशनल सरकार : राकेश टिकैत का ऐलान

खनौरी बार्डर : पंजाब-हरियाणा के खनौरी बार्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरणाव्रत आज  अठारहवें दिन भी जारी रहा। उनकी सेहत की जानकारी लेने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश...
Translate »
error: Content is protected !!