महिलाओं को 1500 रुपए का और एक लाख युवाओं को रोजगार का इंतजार : पहली कैबिनेट में इन दोनों वादों को अमलीजामा पहनाने के लिए कैबिनेट सब कमेटी गठित

by

शिमला : हिमाचल में कांग्रेस ने चुनाव से पहले 18 से 60 साल की सभी महिलाओं को 1500 रुपए मासिक भत्ता और पहली ही कैबिनेट में एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। पहली कैबिनेट में इन दोनों वादों को अमलीजामा पहनाने के लिए कैबिनेट सब कमेटी गठित की गई।
कैबिनेट खत्म होने के बाद पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि वादे के मुताबिक, पार्टी महिलाओं को 1500 रुपए मासिक भत्ता देगी। मगर, इसे पूरा करने से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी गठित की गई। इसमें स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल व पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सदस्य बनाए गए हैं। यह कमेटी अगले एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर सरकार 1500 रुपए देने को लेकर निर्णय लेगी। कैबिनेट ने कांग्रेस के चुनावी “प्रतिज्ञा पत्र’ को सरकार का नीति दस्तावेज बनाने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने प्रतिज्ञा पत्र में किए सभी वादे पांच सालों में पूरा करेगी। किसी भी वर्ग को नाराज नहीं किया जाएगा। इसी तरह कांग्रेस ने अपने प्रतिज्ञा पत्र में 5 सालों में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा कर रखा है। पहली कैबिनेट में इसे पूरा करने से पहले सुक्खू कैबिनेट ने दूसरी मंत्री मंडलीय उप समिति गठित की है। यह कमेटी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में बनाई गई, जो देखेगी कि पहले साल में किस तरह एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जा सके। इस कमेटी में जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर को सदस्य बनाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में केन्द्रीय सुरक्षा बलों का प्रशिक्षण केंद्र खोलने का अनुरोध : सांसद डॉ. राजीव भरद्वाज ने की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात

एएम नाथ। चम्बा : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भरद्वाज ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में केन्द्रीय सुरक्षा बलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने उपमंडल चुराह के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपमंडल चुराह के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरोड़ी, चान्जु तथा देहरोग के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और वहां की वर्तमान स्थिति का विस्तृत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 वां जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न : विद्यार्थी जीवन में नवोन्मेषी विचारों का सृजन होना बेहद आवश्यक: DC अपूर्व देवगन

समापन अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी को किया सम्मानित चंबा, 23 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 संकटकाल में आॅनलाईन माध्यम से बेहतर शिक्षा प्रदान करने पर बल- डाॅ. मारकण्डा

 सोलन :  तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना प्रोद्यौगिकी मन्त्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत यह सुनिश्चित बना रही है कि छात्रों को आॅनलाईन माध्यम से बेहतर शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!