महिलाओं द्वारा पी -ने के पानी की समस्या बताने पर भाजपा नेता निमिशा मेहता पानी का टैंकर लेकर पहुंची – आम आदमी पार्टी सरकार के 3 साल पूरे होने के बावजूद डिप्टी स्पीकर रौड़ी जलापूर्ति समस्या का समाधान नहीं कर सके – निमिशा मेहता

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर हलके के बीत क्षेत्र के गांव आदर्श नगर की महिलाओं ने अपने घरों में पानी की समस्या के बारे में भाजपा नेता निमिशा मेहता को बताया तो वह खुद पानी का टैंकर लेकर गांव आदर्श नगर पहुंच गई। गांव वासियों ने भाजपा नेता को बताया कि उनके घरों में जलापूर्ति पाइपलाइन होने के बावजूद उनके गांव की महिलाओं को अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए हर दिन दूर से पानी लाना पड़ता है। निमिषा मेहता के साथ अपनी हालत साझा करते हुए महिलाओं ने कहा कि उन्हें कपड़े धोने के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।  क्योंकि उनके घरों में पानी की आपूर्ति नहीं है।
भाजपा हलका प्रभारी निमिशा मेहता ने गांव में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि भले ही आप सरकार ने सत्ता के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। परंतु हलका विधायक जय कृष्ण रोड़ी आम आदमी पार्टी की सरकार होने के बावजूद हलका निवासियों के घरों की पानी की सप्लाई को ठीक करवाने में बुरी तरह विफल रहे हैं। निमिशा मेहता ने कहा कि जब वह ढाई महीने हलका इंचार्ज थीं तो उन्होंने गांव हैबोवाल में हरिपुर से आठ गांवों को आने वाली जलापूर्ति योजना को अलग करने के लिए चार गांवों के लिए अलग से टैंक व जलापूर्ति योजना मंजूर की थी और गांव की पंचायत को उसका बनता पैसा भी दिलवाया था। लेकिन बदलाव वाली सरकार बनने के बाद जो काम और तेजी से होना चाहिए था। वह पूरी तरह से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। आज वर्तमान सरकार की अक्षमता के कारण लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। भाजपा नेता निमिशा मेहता ने कहा कि जय कृष्ण रोड़ी पिछले 8 वर्षों से गढ़शंकर के विधायक हैं और जब भी चुनाव आते हैं तो लोगों की जलापूर्ति समस्या का समाधान करने का वादा करते रहे हैं।
पहले 5 साल तक तो उनके पास अपनी पार्टी के सत्ता में न होने का बहाना था, लेकिन पिछले तीन साल से आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद वह बहाना भी खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के डिप्टी स्पीकर जैसे शक्तिशाली पद पर बैठने के बावजूद वे इन तीन वर्षों में पेयजल समस्या का समाधान करने में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने वर्ष 2021 में मैरा व पंडोरी गांव की जलापूर्ति योजना को अलग करने की भी मंजूर करवाया था। जिसका कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। इसी प्रकार, गांव भवानीपुर के लिए भी अलग से जलापूर्ति योजना तैयार करवाई गई थी तथा ग्राम पंचायत द्वारा वाटर सप्लाई विभाग को जमा करवाई जाने वाली राशि भी निमिषा मेहता ने पंचायत को चेक देकर प्रदान की थी। लेकिन सत्तासीन होते ही बदलाव की सरकार ने स्वीकृत जलापूर्ति योजनाओं के काम को ठंडे बस्ते में डाल दिया तथा इनकी अकुशलता के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रेत खनन के लिए पंचायत की मंजूरी को अनिवार्य किया जाए: सांसद मनीष तिवारी 

चंडीगढ़, 13 दिसंबर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने सुझाव दिया है कि रेत खनन की मंजूरी देने से पहले गांवों की पंचायतों की इजाजत लिए जाने को...
article-image
पंजाब

दोनों बहनों वंशिता अरोड़ा व अंशिता अरोड़ा ने अच्छे अंक लेकर बाहरवीं पास की

गढ़शंकर: एसजीजीएस खालसा कालेज माहिलपुर की छात्रा वंशिता अरोड़ा बाहरवीं कार्मस ग्रुप में 87.2 प्रतिशत अंक लेकर प्राप्त कर पास हुई और अंशिता अरोड़ा ने बाहरवीं आर्टस ग्रुप(अंग्रेजी मीडियम) में अच्छे अंक लेकर पास...
article-image
पंजाब

50 हजार रुपये लेते विजिलेंस ने सहकारी विभाग के इंस्पेक्टर को किया ग्रिफ्तार

बरनाला :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारी विभाग के इंस्पेक्टर हर्ष बांसल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है |  इंस्पेक्टर...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार के खिलाफ ईमानदार नहीं आम आदमी पार्टी जालंधर के विधायक की गिरफ्तारी हैं मात्र राजनीतिक ड्रामा : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार हटाने के जितने भी वायदे किये थे...
Translate »
error: Content is protected !!